फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hunger free card distribute in varanasi

बुनकर महिलाओं में बंटे हंगर फ्री कार्ड,एक साल तक मुफ्त मिलेगा राशन

Thu, 20 Jul 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 20 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
hunger free card distribute in varanasi
अनाज बैंक की ओर से बांटे गए हंगर फ्री कार्ड - फोटो : अमर उजाला
धर्मों का आपस में झगड़ा नहीं है और न धर्म को मानने वाले किसी से द्वेष रखते हैं। धर्म के नाम पर झगड़ा करने वाले फसादी हैं। यें बातें पातालपुरी के महंत बालक दास और मुफ्ती शफीक अहमद ने बुधवार को कही।
विज्ञापन


वे विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित अनाज बैंक की ओर से बुधवार को वरुणा नगरम कॉलोनी में सिगरा कांड के बाद तनाव खत्म करने के लिए बुनकर परिवार की महिलाओं को हंगर फ्री कार्ड बांट रहे थे। धर्माचार्यों ने एक साथ गरीबों में अनाज बांटे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि महंत बालक दास ने कहा कि अनाज बैंक ने सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल पेश की है। जो लोग भी फसाद कराना चाहते हैं उन्हें समझना चाहिए कि इससे नुकसान गरीबों का ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अध्यक्ष मुफ्ती शफीक अहमद ने कहा कि बनारस में सैकड़ों सालों से गंगा जमुनी तहजीब कायम रही है और सदा बनी रहेगी। 
अयोध्या की संत श्याम प्रिया ने अनाज बैंक के इस कार्य की सराहना की। अनाज बैंक के चेयरमैन डा. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अभी 50 गरीब परिवारों को चिह्नित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed