फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में भोर आरती देखने पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव से गूंजी काशी

Sat, 12 Oct 2019 12:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Oct 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of millions gather to see Aarti at Ramlila in ramnagar varanasi
आरती देखने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में आज भोर की आरती देखने के लिए लाखों भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा था। श्रीराम राज्याभिषेक की लीला किला रोड स्थित अयोध्या रामलीला मैदान में संपन्न हुई। देखें आगे की स्लाइड्स में...।

Hundreds of millions gather to see Aarti at Ramlila in ramnagar varanasi

इसके पूर्व श्री राम के राज्याभिषेक समारोह में गुरु वशिष्ठ, विभीषण, सुग्रीव, अंगद, हनुमान समेत अनेक वीर संग बंदर भालू उपस्थित होकर श्रीराम के राजा रूप का दर्शन करने को आतुर रहे। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पाकर श्री राम सिर झुका कर सभी का अभिवादन करते हैं।

Hundreds of millions gather to see Aarti at Ramlila in ramnagar varanasi

इस अवसर पर रामनगर दुर्ग से पैदल चलकर लीला स्थल तक पहुंचे काशी राजपरिवार के अनंत नारायण सिंह भी भूमि पर बैठे नजर आए वे श्रीराम का तिलक कर उन्हें भेट देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hundreds of millions gather to see Aarti at Ramlila in ramnagar varanasi

अयोध्या मैदान में राजा रामचंद्र के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। श्रीराम वानर सेना को बुलाकर उन्हें अपने-अपने राज्य जाने को कहते हैं। जिस पर सुग्रीव विभीषण जामवन्त नल नील प्रभु श्रीराम से वस्त्र आभूषण की भेंट प्राप्त कर विदा लेते हैं, लेकिन अंगद श्रीराम से स्वयं ना जाने के जिद कर बैठते हैं।

विज्ञापन
Hundreds of millions gather to see Aarti at Ramlila in ramnagar varanasi

श्री राम अंगद की प्रेम भरी वाणी संग प्रेम से गले लगा लेते हैं। काफी समझाने के बाद अंगद चले जाते हैं। भगवान श्री राम, मां सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित सिंहासन पर विराजमान होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed