फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hundred Millions spent, not saved credentials road

खर्च सौ लाख, सड़क बची न साख

Mon, 21 Mar 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 21 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hundred Millions spent, not saved credentials road
बदहाली
सीवर पाइप लाइन के लिए खुदाई के आठ महीने के बाद बनवाई गई पांडेयपुर चौराहे से हुकुलगंज तक की तीन किलोमीटर लंबी सड़क डेढ़-दो महीने में ही टूटकर बरबाद हो गई। मानक और गुणवत्ता की अनदेखी के साथ तारकोल के खेल ने इस नवनिर्मित सड़क की हालत पुरानी सड़कों से भी बदतर कर दी है।
विज्ञापन



सड़क के जगह-जगह उखड़ने और धंसने के साथ ही गिट्टियां इधर-उधर बिखर गई हैं। वीडीए ने अवस्थापना निधि से इसका निर्माण कराया था। एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बाद भी सड़क चलने लायक नहीं बची है। इससे वीडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं, वहीं गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित कराने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों की साख पर भी आंच आई है।
विज्ञापन



पांडेयपुर-हुकुलगंज मार्ग पर सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए पिछले साल खुदाई कराई गई थी। सीवर पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था सड़क बनवाना भूल गई। खुदाई से खस्ताहाल सड़क पर लोग आठ महीने सांसत झेलते रहे। फिर मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण के निर्देश पर वीडीए ने 15 जनवरी के बाद अवस्थापना निधि से इस मार्ग का निर्माण कराया। पहले की तुलना सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई गई। लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस डबल लेन सड़क पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिर भी महज डेढ़-दो महीने के अंदर ही सड़क चलने योग्य नहीं रह गई है। खस्ताहाल सड़क के किनारे बड़ा ट्राली ट्रांसफार्मर रखे होने से आवागमन में मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं, पांडेयपुर चौराहे से पहले ही सड़क बनाकर छोड़ दी गई। चौराहे पर अब भी गड्डा है। दिन-रात धूल उड़ती रहती है। नाली का भी निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया गया है। इस बारे में वीडीए के एक्सईएन गोपाल कृष्ण का कहना है कि सड़क खराब होने की शिकायत मिली है, जिस ठेकेदार ने काम कराया है उससे उसी पैसे में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed