फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Humidity rose; temperature reached 34.5 degrees.

Varanasi News: उमस बढ़ी, तापमान पहुंचा 34.5 डिग्री

Mon, 10 Aug 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Humidity rose; temperature reached 34.5 degrees.
वाराणसी। तीन दिन की बारिश ने मौसम के साथ काशीवासियों को भी खुशनुमा बना दिया था, लेकिन अब फिर से उमस और तेज धूप ने लोगों को हलकान कर दिया है। रविवार को दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश नहीं होने से वातावरण में नमी बढ़ गई और लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। रविवार को हवा 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। नमी 88 फीसदी तक दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तापमान बढ़ने के साथ ही उमस का असर भी बढ़ गया। दोपहर में धूप तेज होने से लोग परेशान रहे। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की उम्मीद लगाए लोगों को रविवार को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी अधिक होने के कारण आने वाले दिनों में भी उमस बनी रह सकती है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल बनने और मौसम में बदलाव के कारण कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने पर तापमान में मामूली गिरावट के साथ लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निम्न दबाव क्षेत्र उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश पर पहुंच गया है। मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में खिसककर बीकानेर, ग्वालियर और उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश से गुजर रही है। निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से पुरी होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर एक चक्रवाती परिसंचरण/द्रोणी के प्रभाव की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण मौसम में बदलाव की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटों में बनारस और इससे दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है। हालांकि, बारिश के बीच धूप निकलने पर उमस फिर बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed