फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Humidity in the air has reduced the intensity of the sunlight; the mercury dropped by 3 degrees Celsius in 24 hours.

Varanasi News: हवा में नमी से कम हुआ धूप का असर, 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

Sun, 10 May 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Humidity in the air has reduced the intensity of the sunlight; the mercury dropped by 3 degrees Celsius in 24 hours.
वाराणसी में शनिवार को गंगा में चलती छोटी नावें । संवाद - फोटो : Self
वाराणसी। पिछले सप्ताह नम हवाओं और बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप के कारण मौसम ने अचानक करवट ली थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे। हालांकि शनिवार को मौसम ने फिर राहत दी। सुबह से ही हवा में नमी अधिक रहने के कारण धूप का असर कम रहा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। अप्रैल महीने में तेज धूप और लू के कारण अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन मई की शुरुआत से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 10 दिनों में दो बार तेज हवा और बारिश होने से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव के चलते इस बार मानसून आने तक गर्मी का असर उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। शनिवार को सुबह से नम हवाएं चलने के कारण दिन और रात दोनों समय लोगों को अन्य दिनों की तुलना में अधिक राहत मिली। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से 2.8 डिग्री कम होकर 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह मौसम फिर बदल सकता है। तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून के समय से आने के संकेत भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed