फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Humid air humidity remains intact, no relief from melting

पछुआ हवा में नमी बरकरार, गलन से राहत नहीं

Fri, 01 Jan 2021 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Humid air humidity remains intact, no relief from melting
वाराणसी। सप्ताह की शुरूआत से ही नम हवाओं का दबाव बना है। यही कारण है कि दिन में धूप के बाद भी लोगों को गलन से जिस तरह की राहत मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पा रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी जनवरी के पहले सप्ताह तक ठंड अधिक रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर दो तीन दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। इसका असर ही है कि मैदानी भागों में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार से नम पछुआ हवाएं भी दिन में चल रही हैं। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी सुबह धूप तो हुई लेकिन उसका असर बहुत कम रहा। जम्मू कश्मीर से आने वाली नम हवाएं चलती रहीं। इससे तापमान में भी कमी हुई। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि 31 को 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8.6 रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह तक फिलहाल मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। कोहरा अधिक छाए रहने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed