फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Humanity is ashamed: no treatment,Son breaks his life in front of old father, Appeal was also made for the funeral of the dead body

मानवता शर्मसार  : नही मिला इलाज,  बूढ़े बाप के सामने बेटे ने तोड़ दिया दम, शव की अंत्येष्टि के लिए भी लगाई गुहार

Wed, 21 Apr 2021 11:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Apr 2021 11:27 PM IST
सार

कोरोना टेस्ट और मदद के लिए हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम पर भी लगाते रहे, नहीं मिली मदद
 

विज्ञापन
Humanity is ashamed: no treatment,Son breaks his life in front of old father, Appeal was also made for the funeral of the dead body
demo pic

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण के इस समय में बुधवार को एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। पिता के सामने ही उसके जवान बेटे ने तड़प कर जान दे दी। दुर्भाग्य ने यहीं पीछा नहीं छोड़ा बल्कि शव की अंत्येष्टि के लिए भी गुहार लगानी पड़ी।

विज्ञापन


बलिया के मूल निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हरिवंश पांडेय अपने दो बेटों के साथ शिवपुर क्षेत्र के खुशहाल नगर सेक्टर नं एक की लेन नंबर पांच में रहते हैं। तीन दिन पहले बुखार आया लेकिन लक्षण कोरोना वायरस के संक्रमण जैसा नहीं था। दोनों बेटों के साथ हरिवंश की तबीयत मंगलवार को खराब हुई तो कोरोना टेस्ट और मदद के लिए हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम पर गुहार लगाते रह गए लेकिन मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


नतीजतन, 40 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इसके बाद शव को अंत्येष्टि के लिए एक बार फिर गुहार लगानी पड़ी। विभाग के ही एक इंस्पेक्टर मदद के लिए आगे आए लेकिन वह भी खुद को असहाय रहे। हरिवंश पांडेय ने खुद को कोसते हुए कहा कि अब कहने को बचा ही क्या है और किससे गुहार लगाएं। बड़ा बेटा चला ही गया। छोटे बेटे और खुद का भी भरोसा नहीं है कि कब तक का साथ रहेगा। उधर, बुधवार को 108 नंबर की एंबुलेंस घर पहुंची लेकिन जांच न होने की बात करके उसने कहा कि हम अस्पताल तक छोड़ देंगे बाकी नहीं जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृदुभाषी संजय की मौत पुलिस महकमे को अखर गई
वाराणसी। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के पेशकार संजय श्रीवास्तव (57) की बुधवार की सुबह पांडेयपुर स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। संजय बीते 10 दिन से कोरोना संक्रमित थे और अस्पताल में भर्ती थे। दो दिन पहले उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हुआ था लेकिन इसी बीच तबीयत फिर बिगड़ी और आखिरकार उनकी मौत हो गई। मृदुभाषी और अपने काम के प्रति बेहद सजग रहने वाले संजय की असामयिक मौत पर पुलिस कमिश्नर सहित महकमे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक जताया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के अनुसार बलिया जिले के गड़वार थाना के सवरूंपुर के मूल निवासी संजय श्रीवास्तव का परिवार पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed