फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hult Prize Regional Summit in dubai IIT BHU on campus winning team Pika Squad will compete

हल्ट प्राइज रीजनल समिट: दुबई में IIT BHU की ऑन कैंपस विजेता टीम 'पिका स्क्वॉड’ देगी टक्कर

Sun, 12 Mar 2023 06:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Mar 2023 06:00 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू की ऑन कैंपस विजेता टीम पिका स्क्वॉड दुबई में स्वच्छ ऊर्जा पर होने वाले हल्ट प्राइज रीजनल समिट में प्रतिभाग करेगी। ओपन एप्लीकेशन के माध्यम से अन्य टीमों को चयनित होने और प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Hult Prize Regional Summit in dubai IIT BHU on campus winning team Pika Squad will compete
IIT BHU की ऑन कैंपस विजेता टीम 'पिका स्क्वॉड’ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू की ऑन कैंपस विजेता टीम पिका स्क्वॉड दुबई में स्वच्छ ऊर्जा पर होने वाले हल्ट प्राइज रीजनल समिट में प्रतिभाग करेगी। ओपन एप्लीकेशन के माध्यम से अन्य टीमों को चयनित होने और प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। ओपन एप्लीकेशन के जरिये आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च थी।

विज्ञापन


हल्ट प्राइज बीएचयू ऑन कैंपस प्रोग्राम का नेतृत्व कर रहे कैंपस निदेशक चिरायु मित्तल ने बताया कि फरवरी में कैंपस प्रोग्राम के तहत 12 टीमों का चयन हुआ था। इसके बाद टीमों ने तीन न्यायधीशों के सामने अपनी बात रखी। इसमें पिका स्क्वॉड की टीम ने इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट पर अपने सुझावों से सबसे ज्यादा अंक हासिल कर विजेता बनी।

विज्ञापन

प्रतियोगिता का अंतिम राउंड पेरिस में

इस टीम में अनेश श्रीवास्तव, सुयश त्रिपाठी, अमृतांश सिंह, रोहन सिन्बा, प्रियांशु बंका शामिल हैं। कैंपस निदेशक चिरायु ने बताया कि हल्ट प्राइज एक ऐसी प्रतियोगिता है जो स्टार्टअप की खोज में दुनिया भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्ट प्राइज प्रतियोगिता दुनिया की सबसे कठिन सामाजिक चुनौतियों में से एक का हल निकालने के लिए नवाचारी टीम को एक मिलियन डॉलर की फंडिंग देती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम राउंड पेरिस में आयोजित होगा। वहां जीतने वाली टीम को दस लाख डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed