फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hrithik had informed and his friend Ankur had planned the robbery with his brother-in-law.

Varanasi News: रितिक ने की थी मुखबिरी और दोस्त अंकुर ने अपने साले के संग मिलकर रखी थी लूट की साजिश

Thu, 09 Jan 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Hrithik had informed and his friend Ankur had planned the robbery with his brother-in-law.
वाराणसी। लूट की मुखबिरी सराफा मंडी चौक में काम करने वाले शिवपुर निवासी रितिक सेठ ने की थी। वह मंडी में काम करने के दौरान आभूषण कर्मचारी से वाकिफ था। उसकी रेकी करता था। आठ लाख के कर्ज से दबे रितिक ने लूट की साजिश दोस्त भक्तिनगर निवासी अंकुर सिंह के साथ मिलकर रची। एसओजी की छानबीन में आया कि आरोपी अंकुर सिंह ने अपने साले रामगढ़ निवासी अश्वनी सिंह को लूट के लिए तैयार किया। अश्वनी और उसका दोस्त रानू सिंह, मुकुल शर्मा ने 14 दिसंबर को भी आभूषण कर्मचारी को लूटने की योजना बनाई थी, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस बाद 22 दिसंबर को कमच्छा में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद रामगढ़ बलुआ निवासी रानू सिंह पीसीएस परीक्षा देने सोनभद्र भी गया था। गिरफ्तार अंकुर सिंह भी 20 लाख के कर्ज में है।
विज्ञापन

अश्वनी और रानू से बरामद होगा 35 ग्राम सोना
पुलिस ने बताया कि वांछित अश्वनी और रानू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 35 ग्राम सोना उन्हीं दोनों के पास है। घटना में उपयोग नेक्सॉन चार पहिया वाहन भी चंदौली की है। उसकी बरामदगी भी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तारी टीम को एक लाख का इनाम
आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुठभेड़ व गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed