फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   How to handle the carefree officers

लापरवाह अफसरों पर कसा शिकंजा

Wed, 19 Apr 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 19 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
योगी सरकार जनता की शिकायतों को लेकर भले गंभीर हो लेकिन उसके अफसर इससे इत्तेफाक नहीं रखते। मंगलवार को तहसील दिवस में इसकी बानगी देखने को मिली। सदर तहसील में जिलाधिकारी तो पहुंचे थे, लेकिन उनके कई मातहत नदारद थे। इस मनमानी से नाराज डीएम ने गैरहाजिर पांच अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने सदर और पिंडरा तहसील में जनता की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में न पहुंचने पर उन्होंने उप निदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई और क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही जवाब तलब करते हुए इन अधिकारियों को भविष्य में हर हाल में तहसील दिवस पर मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



तहसील सदर में 76, पिंडरा में 204 और राजातालाब में 127 सहित कुल 407 प्राप्त शिकायती पत्र आए। इनमें से सदर पर एक, पिंडरा में एक और राजातालाब में शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। डीएम ने शेष प्रार्थना पत्र विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए एक हफ्ते में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed