फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   How much money Samar Singh gave to Akanksha Dubey police is collecting bank details

Samar Singh: आकांक्षा दुबे को समर सिंह ने दिए कितने रुपये, भोजपुरी गायक के बैंक खातों का डिटेल जुटा रही पुलिस

Sun, 16 Apr 2023 03:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में 13 अप्रैल से समर सिंह पुलिस कस्टडी रिमांड पर है।  पूछताछ करने के साथ ही पुलिस उसके बैंक अकाउंट, आकांक्षा दुबे से लेनदेन व बकाया और दोनों के बीच फिल्मों के लिए हुए एग्रीमेंट से संबंधित कागजात का सत्यापन करा रही है।

विज्ञापन
How much money Samar Singh gave to Akanksha Dubey police is collecting bank details
समर सिंह, आका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के आठ बैंक खातों का शनिवार को सत्यापन कराया गया। पुलिस ने यह तस्दीक की कि दोनों की आय के स्त्रोत क्या हैं? दोनों के साथ ही उनकी कंपनी के खाते में पैसा कहां-कहां से आता था? दोनों ने आकांक्षा दुबे के बैंक खाते में कब और कितना पैसा ट्रांसफर किया? इसके लिए आकांक्षा दुबे के भी दो बैंक खातों का सत्यापन कराया गया। आकांक्षा की मां ने समर और संजय पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत बीते 13 अप्रैल से 17 अप्रैल की शाम पांच बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर है। उसका दोस्त संजय सिंह जिला जेल में बंद है। दोनों पर आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बीते 27 मार्च को सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत पड़ी मिली थीं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अतीक अहमद का बनारस से रहा सियासी कनेक्शन, 2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही पुलिस

How much money Samar Singh gave to Akanksha Dubey police is collecting bank details
समर सिंह की अदालत में पेशी - फोटो : अमर उजाला

समर सिंह से तीन दिन से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस उसके बैंक अकाउंट, आकांक्षा दुबे से लेनदेन व बकाया और दोनों के बीच फिल्मों के लिए हुए एग्रीमेंट से संबंधित कागजात का सत्यापन करा रही है। इसके अलावा समर, संजय और आकांक्षा के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी पुलिस जांच कर रही है। 

समर सिंह के खिलाफ मिले पर्याप्त साक्ष्य

 समर सिंह से पूछताछ करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों के अनुसार अब तक की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त साक्ष्य और तथ्य मिले हैं। कस्टडी रिमांड का समय अभी 17 अप्रैल की शाम तक का है। उम्मीद है कि समर और संजय के खिलाफ दर्ज मुकदमे के संबंध में कुछ और ठोस तथ्य व साक्ष्य हाथ लगेंगे।
ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, ये रही लिस्ट
 

करीब 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे समर और आकांक्षा

How much money Samar Singh gave to Akanksha Dubey police is collecting bank details
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पूछताछ के दौरान समर ने बताया था कि  वह और आकांक्षा लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। बीते तीन-चार महीने से दोनों एक दूसरे से दूर हो गए थे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी। बताया था कि  उसकी और आकांक्षा की पहली मुलाकात जौनपुर में जनवरी 2021 में हुई थी। आकांक्षा ने उसके साथ भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम करने की इच्छा जताई तो वह तैयार हो गया। दोनों ने तकरीबन 23 म्यूजिक एलबम में साथ काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed