फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LPG Price Hike varanasi Housewives protest against the increase of Rs 50 in the price of LPG cylinder

LPG Price Hike: सिलिंडर में लगी महंगाई की आग से वाराणसी में चढ़ा महिलाओं का पारा, सरकार से दाम कम करने की मांग

Wed, 23 Mar 2022 11:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2022 11:09 AM IST
सार

घरेलू रसोई गैस की कीमत में मंगलवार से प्रति सिलिंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। वाराणसी में महिलाओं सरकार से गैस सिलिंडर के दाम कम करने की मांग की है। 

विज्ञापन
LPG Price Hike varanasi Housewives protest against the increase of Rs 50 in the price of LPG cylinder
वाराणसी: सिलिंडर की कीमत में वृद्धि का महिलाओं ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रसोई गैस सिलिंडर के दाम में मंगलवार से 50 रुपये की वृद्धि से गृृहिणियों में आक्रोश है। अब 14.2 किलो वाले सिलिंडर कादाम 963.50 रुपये से बढ़कर 1013.50 रुपये हो गया है। गृहिणियों के अनुसार, जैसे तैसे चल रहा किचन का बजट अब और बिगड़ जाएगा।

विज्ञापन


बढ़ती महंगाई से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।  दो अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान के मद्देनजर मुस्लिम महिलाओं ने भी रसोई गैस में हुई वृद्धि से नाखुशी जताई। महिलाओं सरकार से गैस सिलिंडर के दाम कम करने की मांग की है।

विज्ञापन

वाराणसी में अब सिलिंडर का दाम 1013.50 रुपये

वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि 50 रुपये दाम बढ़ने से पहले 14.2 किलो वाले सिलिंडर का दाम 963.50 रुपये था। अब इसका दाम 1013.50 रुपये हो गया है।  वहीं पांच किलो वाले सिलिंडर के दाम में भी 18 रुपये की वृद्धि हुई हैे। अब इसका दाम 353.50 रुपये से बढ़कर 371.50 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने रमजान का महीना शुरू, बिगड़ जाएगा बजट

गणेश धाम कॉलोनी निवासी  पूर्णिमा मिश्रा ने कहा कि  रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में हो रही वृद्धि से खर्च चलना मुश्किल होगा। बढ़ते दामों के चलते जीवन यापन के लिए जरूरी सामानों को कम करना पड़ रहा है। सुंदरपुर की किरण ने कहा कि सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि होने से रसोई के बजट में बिगड़ गया है। पहले से ही बजट को किसी तरह से चलाया जा रहा था, अब समझ नहीं आ रहा है क्या सामान खरीदूं या छोड़ूं।

शिवपुर की मीनू शर्मा ने कहा कि गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ेगी। महंगाई के कारण रोजमर्रा की चीजों में भी कटौती करनी पड़ रही है। सरकार से अपील है कि इसका दाम जल्द ही कम किया जाए।  वहीं कमच्छा की गजाला ने कहा कि  अगले महीने रमजान का महीना शुरू होने वाला है। उस समय रसोई में रोज विभिन्न प्रकार की पकवान बनाए जाते हैं। लेकिन सिलिंडर के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ जाएगा। 

महंगाई की मार से बनारसी व्यंजन बेदम

बनारसी व्यंजन कचौड़ी-जलेबी के साथ ही चाट, पकौड़े के दाम भी दस से बीस फीसदी तक बढ़ गए हैं। चौक स्थित रेशम कटरा के पास मिष्ठान भंडार के संचालक श्रीप्रकाश ने बताया कि खाद्य तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते जलेबी समोसा के दामों में वृद्धि हुई है। पहले से खाद्य तेलों में डेढ़ गुना की वृद्धि हुई है, इससे खाने वाली चीजों में वृद्धि है।

खाने पीने वाली चीजों की दामों में वृद्धि पर एक नजर

  • समोसा 7 रुपये प्रति एक पीस अब  9 रुपये रुपये प्रति एक पीस
  • छोला समोसा 15 रुपये में एक प्लेट अब 20 रुपये में एक प्लेट
  • पूड़ी, कचौड़ी 7 रुपये प्रति एक पीस अब 9 रुपये प्रति एक पीस
  • जलेबी 120 प्रति किलो ग्राम अब 140 प्रति किलो ग्राम
  • लड्डू 180 प्रति किलो ग्राम अब  200 प्रति किलो ग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed