{"_id":"69c19faac32192ea0505f485","slug":"house-listing-and-enumeration-will-be-done-in-the-first-phase-of-the-census-varanasi-news-c-20-vns1056-1331692-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जनगणना के पहले चरण में होगी मकान सूचीकरण और गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जनगणना के पहले चरण में होगी मकान सूचीकरण और गणना
विज्ञापन
वाराणसी। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी। इसके लिए सोमवार को उदय प्रताप इंडर कॉलेज में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स (एफटी) का प्रशिक्षण हुआ। अंतिम दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जनपद के 142 फील्ड ट्रेनर्स (एफटी) का प्रशिक्षण लखनऊ से प्रशिक्षित चार मास्टर ट्रेनरों ने कराया।
प्रशिक्षण में विशेष रूप से जनगणना 2027 डिजिटल एप के माध्यम से डेटा संग्रहण, मकानों के सूचीकरण, परिवारों की गणना तथा सर्वेक्षण कार्य को सही और प्रभावी ढंग से संपन्न करने की विधियों का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के महत्व, उसकी सटीकता और समयबद्धता पर विशेष बल दिया। साथ ही फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण के उपरांत फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने चार्ज स्तर पर क्षेत्रों में पर्यवेक्षक और प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। सभी 142 फील्ड ट्रेनर्स को फील्ड में जाकर सर्वे का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसके लिए सभी प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित किया गया। फील्ड में जाकर उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में जनगणना प्रक्रिया को समझने और उसका अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। यह प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स अवधेश यादव, संदीप कुमार विश्वास, वीरेंद्र कुमार सिंह तथा विनय कुमार सिंह (द्वितीय) ने प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए उन्हें आगामी कार्य के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
इनसेट
जनगणना के कार्य को पूर्ण निष्ठा से करें
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी ने प्रतिभागियों से अपेक्षा की कि वे प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी सर्वेक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन से जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सुचारु और प्रभावी रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।