फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   House caught fire, retired Air Force officer burnt alive, heater was burning near the bed

Varanasi News: घर में आग लगी, एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर जिंदा जले

Tue, 17 Dec 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
House caught fire, retired Air Force officer burnt alive, heater was burning near the bed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सारनाथ। शिव विहार कॉलोनी के मकान में सोमवार अपराह्न आग लग गई। हादसे में एयरफोर्स के रिटायर्ड मेडिकल वारंट ऑफिसर दया शंकर गुप्ता (81) जिंदा जल गए।
दमकल की एक गाड़ी ने 40 मिनट में आग पर काबू पाया। आग की वजह बिस्तर के पास रखे रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट बताई गई है।
सारनाथ थाना क्षेत्र के शिव विहार काॅलोनी में दया शंकर गुप्ता रहते थे। 2002-03 में एयरफोर्स से रिटायर्ड हुए थे। दो बेटे बंगलूरू में परिवार के साथ रहते हैं और दो बेटियां ससुराल में रहती हैं। घर के बाहरी हिस्से में दया शंकर गुप्ता मेडिकल स्टोर चलाते थे। लोगों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे दया शंकर गुप्ता के घर से धुआं उठता देख कर चहारदीवारी फांद कर अंदर गए। देखा कि पूरे घर में धुआं भरा था। पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन लपटें शांत नहीं हुई। सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों की टीम ने 40 मिनट में आग पर काबू पाया। मकान के अंदर दया शंकर गुप्ता का जला हुआ शव बिस्तर पर था। बिस्तर के पास ही रूम हीटर पड़ा था और केबल जला हुआ था।

एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बुजुर्ग के बेटों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed