फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hours will be 4:35 PM yesterday in Kashi

कल काशी में 4:35 घंटे रहेंगे पीएम मोदी

Wed, 21 Dec 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Wed, 21 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Hours will be 4:35 PM yesterday in Kashi
narendra modi - फोटो : narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 4:35 घंटे गुजारेंगे। पीएमओ से जारी मिनट-टूृ-मिनट कार्यक्रम मंगलवार की रात जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। पीएम के साथ केंद्रीय मंत्रियों की पूरी टीम रहेगी। पीएम सुबह 10:35 बजे नई दिल्ली से वायुसेना के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से 11 बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे।
विज्ञापन


11:10 से 11:40 बजे तक वह बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल कलाकारों से रूबरू होंगे। इसी दौरान वह सर सुंदरलाल अस्पताल में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ ही अत्याधुनिक शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर, उनके राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उनकी राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्री गणपति राजू और उनके राज्यमंत्री जयंत सिन्हा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद चाणक्य नाटक का मंचन देखेंगे। यहां से 11:45 बजे वह बीएचयू के स्वतंत्रता भवन जाएंगे। यहां से 11:55 बजे कबीर नगर पहुंचेंगे। जहां 12:05 बजे तक रहेंगे। इस दौरान आईपीडीएस के तहत भूमिगत तारों से बिजली आपूर्ति और हृदय के तहत हेरिटेज पोल का जायजा लेंगे। 12:10 बजे कबीर नगर से डीरेका रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीरेका में 12:30 बजे पहुंचेंगे। यहां वह 150 बेड के ईएसआई के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास रखेंगे। वस्त्र मंत्रालय के ट्रेड फैसेलिटी सेंटर एंड क्राफ्ट म्यूजियम केंद्र का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय की योजनाओं की लांचिंग करेंगे। बीआरएस हेल्थ एवं रिसर्च सेंटर का शिलान्यास रखेंगे। इस कार्यक्रम के बाद 1:00 से 2:30 बजे तक भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के बाद 2:40 बजे प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे। 3:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना जाएंगे।


बीएचयू में पीएम मनोज जोशी के चाणक्य नाटक का मंचन देखेंगे। इस दौरान चाणक्य की कास्ट से संवाद भी करेंगे। पीएम स्वतंत्रता भवन में सिंहस्थ कुंभ पर लगी प्रदर्शनी और मुंबई के कलाकारों द्वारा बनाई गई पोट्रेट रंगोली भी देखेंगे। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, महामना, रविदास, लाल बहादुर शास्त्री, बिरजू महाराज आदि के पोट्रेट को रंगोलियों से उकेरा है। इसके अलावा इनकी रंगोलियों में काशी के विविध रंग भी शामिल हैं। इन रंगोलियों को मुंबई के आर्टिस्ट स्टूडियो की 18 सदस्यों की टीम ने मिलकर तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed