फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hosted mother-son freed in Jaunpur East MP's residence

जौनपुर पूर्व सांसद के आवास में बंधक मां बेटे को कराया मुक्त

Thu, 01 Oct 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hosted mother-son freed in Jaunpur East MP's residence
शाहगंज (जौनपुर)। पारिवारिक विवाद को लेकर बुधवार देर रात वृद्धा व उसके पुत्र को घर से ले जाकर और पूर्व सांसद केआवास में बंधक बना लिया गया था। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां बेटे को मुक्त कराते हुए पूर्व सांसद के आवास से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भादी खास मोहल्ला निवासी उर्मिला मौर्य का बहू अनीता मौर्य से आए दिन विवाद होता है। उर्मिला ने अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा बेटे के नाम करके उसे अलग कर दिया था। इसी बात को लेकर बुधवार रात सास बहू में फिर विवाद हो गया। इसे लेकर बहू अनीता पूर्व सांसद के आवास पर पहुंच गई। जहां उसने उनके पुत्र से घटना की शिकायत की। आरोप है कि पूर्व सांसद उमाकांत के पुत्र ने अपने दो साथियों को भेजकर महिला व उसके पुत्र को उठवा लिया। खबर लगते ही फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा ने मां बेटे को मुक्त कराकर घर भेजा। वहीं मां बेटे को जबरिया घर से पूर्व सांसद के आवास तक लाने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। जबकि कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मां बेटे को घर से जबरन लिवा जाने वाले दोनों आरोपियों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed