{"_id":"610fc0ef8ebc3e79577a467e","slug":"hospital-operator-asked-for-extortion-of-two-lakhs-in-varanasi-accused-said-give-only-20-thousand-refusing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः अस्पताल संचालक से फोन कर मांगी दो लाख की रंगदारी, मना करने पर बोला- 20 हजार ही दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः अस्पताल संचालक से फोन कर मांगी दो लाख की रंगदारी, मना करने पर बोला- 20 हजार ही दे दो
Sun, 08 Aug 2021 05:04 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 08 Aug 2021 05:04 PM IST
सार
मामले की शिकायत भुक्तभोगी ने इंस्पेक्टर लंका से की। साथ ही जिस नंबर से धमकी मिली थी उपलब्ध कराया। प्रकाश के अनुसार इंस्पेक्टर द्वारा उक्त नंबर पर कॉल करने पर आरोपी खर्चा-पानी के तौर पर पैसा दिलाने की मांग करता रहा।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वाराणसी के सामनेघाट इलाके में स्थित अस्पताल संचालक प्रकाश सिंह से एक बदमाश ने बीते हफ्ते फोन कर दो लाख रुपये रंगदारी मांगी। रामप्रकाश की तरफ से मना करने पर फोन करने वाला 20 हजार रुपये खर्चा-पानी के लिए मांगने लगा। मामले की शिकायत भुक्तभोगी ने इंस्पेक्टर लंका से की। साथ ही जिस नंबर से धमकी मिली थी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
प्रकाश के अनुसार इंस्पेक्टर द्वारा उक्त नंबर पर कॉल करने पर आरोपी खर्चा-पानी के तौर पर पैसा दिलाने की मांग करता रहा। पुलिस की तरफ से उसका मोबाइल लोकेशन चेक करने पर बक्सर और भागलपुर मिला। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया की अस्पताल संचालक की शिकायत पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
नगवा चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रकाश सिंह की शिकायत पर जांच की गई। प्रथम दृष्टा किसी युवक की शरारत लग रही। उसका लोकेशन बक्सर और भागलपुर में मिला है। वहीं अस्पताल संचालक ने बताया कि वह अपने एक परिचित के फोन से उसे फोन कर दिए थे। इसके बाद आरोपी युवक उनके परिचित के मोबाइल पर भी फोन करने लगा।
विज्ञापन