फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   HOPE will be work with union women and child development ministry

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ काम करेगा ‘होप’

Fri, 22 Jun 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 22 Jun 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
HOPE will be work with union women and child development ministry
होप के सदस्यों ने मंत्रालय के मुख्य सचिव से दिल्ली में की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
होप वेलफेयर ट्रस्ट के युवाओं ने मिर्जापुर के नक्सल प्रभावित गांवों की जमीनी हकीकत से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को अवगत कराया। बीते दिनों इन युवाओं ने मिर्जापुर के नक्सल गांवों में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की पड़ताल की थी।
विज्ञापन


गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों के ही हालात बेहद खराब हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट शुक्रवार को नई दिल्ली जाकर मंत्रालय के संयुक्त सचिव चेतन संघाई को सौंपी। संयुक्त सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया गया मंत्रालय की सभी योजनाएं इन गांवों तक जरूर पहुंचाई जाएंगी। 
विज्ञापन


गांव में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और नशाखोरी को मिटाने के लिए होप वेलफेयर ट्रस्ट ने गांवों में ग्रीन ग्रुप का गठन किया है। वाराणसी के अलावा ट्रस्ट की ओर से मिर्जापुर के दस नक्सल प्रभावित गांवों में भी 150 महिलाओं का ग्रीन ग्रुप बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होप के युवाओं की टीम ने जब इन गांवों का जब दौरा किया यहां की भयावह जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा का बुरा हाल है। शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव से मुलाकात कर संस्था के दिव्यांशु उपाध्याय, श्यामाकांत सुमन और संध्या ने यहां की हकीकत से रूबरू कराया।

बता दें कि युवाओं के कार्यों को देखते हुए मंत्रालय ने स्वयं उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। संयुक्त सचिव ने युवाओं को मंत्रालय के साथ जुड़कर काम करने का भी प्रस्ताव दिया है जिसमें संस्था कॉलेज की छात्राओं को ट्रेनिंग देने का काम करेगी।


इसके बाद ये छात्राएं गांव गांव जाकर ग्रामीणों को मंत्रालय द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी देंगी, उन्हें जागरूक करने का काम करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed