फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hope trust green brigade launch in mirzapur

मिर्जापुर के नक्सली गांवों में उतरी ग्रीन ब्रिगेड, करेंगी ये बड़ा काम

Sun, 04 Feb 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 04 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
hope trust green brigade launch in mirzapur
धनसिरिया में एसपी और विधायक ने हरी झंडी दिखा कर टीम को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिला मिर्जापुर में ग्रीन ब्रिगेड का गठन किया गया है। ग्रीन ब्रिगेड, वाराणसी के छात्रों के संगठन होप वेलफेयर ट्रस्ट का अंग है।  बनारस में अपने कार्यो से प्रभावित करने वाली छात्रों की संस्था होप के तत्वाधान में धनसीरिया गांव में ग्रीन ब्रिगेड का गठन किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को राजगढ़ ब्लाक के दस गांवों के लिए गठित महिलाओं की ग्रीन ग्रुप टीम को धनसिरिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी और मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने हरी झंडी दिखा कर संबंधित गांवों में रवाना किया।
विज्ञापन


10 गांवों की प्रत्येक टीम में 15-15 महिलाएं हैं जो अपने-अपने गांवों में नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के अलावा आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस को सूचित करेंगी। इससे अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही जागरूकता से गांव के लोगों को सही दिशा मिलेगी। टीम की महिलाओं को बीएचयू के छात्रों एवं प्रोफेसर के सहयोग से बनी होप संस्था ने प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होप के संस्थापक रवि मिश्र की टीम ने राजगढ़ क्षेत्र में बढ़ रहे बाल यौन शोषण, अवैध शराब खाना, जुआ के अड्डों, महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा को रोकने के लिए राजगढ़ क्षेत्र के नक्सल प्रभावित दस गांवों सेमरी सरसो, पुरैनिया, रामपुर 38, भीटी भवानीपुर, नदिहार, राजगढ़, दरवान, धनसिरिया, कूड़ी, ददरा आदि से 15-15 महिलाओं का चयन किया है।

धनसिरिया में पुलिस अधीक्षक ने ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को  गांवों में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए निगरानी करने की शपथ दिलाई। कहा कि गांवों में कार्य करते समय कोई बदसलूकी करता है तो बताएं, पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक एवं विधायक ने हरी झंडी दिखा कर ग्रीन साड़ी पहने ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को अपने-अपने गांवों को रवाना किया। 

hope trust green brigade launch in mirzapur
एसपी ने कहा, बेखौफ होकर करें काम, पुलिस देगी टीम का साथ - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि ग्रीन ग्रुप में शामिल कुछ महिलाओं को पगार मिलने की उम्मीद थी। संस्था की ओर से जब यह बताया गया कि टीम की महिलाओं को समाजसेवा करनी होगी। इसके बदले उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। समाज के प्रति दायित्वों का बोध होने के बाद उत्साहित नजर आई इन महिलाओं ने निष्ठा के साथ समाज के लिए काम करने का संकल्प दुहराया।  

ग्रीन ग्रुप में राजगढ़ और नदिहार की ऐसी कुछ महिलाएं भी शामिल हुई हैं जिनके पति भवानीपुर में हुए पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। वर्ष 2001 में जब नक्सलवाद तेजी से फैला हुआ था, तभी भवानीपुर में 16 व्यक्ति पुलिस मुठभेड़ में  मारे गए थे।

17 वर्ष बाद क्षेत्र में फैली शराब, जुआ, गांजा, अफीम की बिक्री और महिलाओं तथा बच्चों पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। होप संस्था एवं पुलिस ने सहयोग से राजगढ़ क्षेत्र के दस गांवों में ग्रीन ग्रुप की महिलाएं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed