फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Honor to players of Varanasi Olympian Lalit upadhaya get Arjun and Divya singh to get Dhyan Chand Award

वाराणसी के खिलाड़ियों को सम्मान: ओलंपियन ललित को अर्जुन और दिव्या को मिलेगा ध्यानचंद पुरस्कार

Fri, 29 Oct 2021 04:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Oct 2021 04:53 PM IST
सार

वाराणसी की दिव्या सिंह को बास्केटबॉल के लिए ध्यानचंद लाइफ टाइम पुरस्कार और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को अर्जुन अवार्ड मिलेगा।

विज्ञापन
Honor to players of Varanasi Olympian Lalit upadhaya get Arjun and Divya singh to get Dhyan Chand Award
ओलंपियन ललित उपाध्याय और दिव्या सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दो खिलाड़ियों को सत्र 2021 के अर्जुन अवार्ड और ध्यानचंद लाइफ टाइम पुरस्कार के लिए चुना गया है। दिव्या सिंह को बास्केटबॉल के लिए ध्यानचंद लाइफ टाइम पुरस्कार और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को अर्जुन अवार्ड मिलेगा। दिव्या ने बताया कि प्रदेश सरकार से उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन


लाइफ टाइम पुरस्कार 2021 के लिए नाम आने पर काफी उत्साह है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से किस तिथि को पुरस्कार दिया जाएगा, इसकी सूचना नहीं है। बनारस में दूसरे हॉकी खिलाड़ी के रूप में अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए ओलंपियन ललित का कहना है यह बड़ी उपलब्धि है। ललित से पहले हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद को 1980-81 में पुरस्कार मिला था। बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह 2017 और विशेष भृगुवंशी को 2020 में अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed