{"_id":"6641f4f43a230595ae0d647e","slug":"homework-will-be-given-to-children-during-summer-holidays-by-creating-whatsapp-group-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Summer Holiday: बेसिक स्कूल के बच्चों का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, स्कूल के अध्यापक करेंगे संचालन; देंगे होमवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Summer Holiday: बेसिक स्कूल के बच्चों का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, स्कूल के अध्यापक करेंगे संचालन; देंगे होमवर्क
Mon, 13 May 2024 04:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 04:43 PM IST
सार
Summer Holiday Homework: इसके लिए स्कूलों के शिक्षकों को 20-20 बच्चों के अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बच्चों को पढ़ाई के प्रति गाइड करते रहने और अभिभावकों से फीडबैक लेने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक स्कूलों के बच्चे गर्मी की छुट्टियों में भी पढ़ाई-लिखाई से जुड़े रहेंगे। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें उन्हें होमवर्क दिया जाएगा। अगले दिन उसी ग्रुप में ऑनलाइन होमवर्क भी चेक किया जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन स्कूल के अध्यापक होंगे।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से गर्मी की छुट्टियां होने जा रही हैं। 15 जून तक विद्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान बच्चे मौजमस्ती के चक्कर में पढ़ाई से दूर हो जाते हैं। इससे जुलाई में सत्र शुरू होने के बाद पाठ्यक्रमों को दोबारा उन्हें पढ़ाना पड़ता है। इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों को छुट्टी के दौरान भी पढ़ाई से जोड़े रखने की व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन
शिक्षक ग्रुप में ही बच्चों को होमवर्क देंगे और अगले दिन उसे चेक करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि इसमें बच्चों की एक्टिविटी भी देखी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने कहा कि व्हाट्सग्रुप से बच्चों के अभिभावकों को जोड़कर गर्मी की छुट्टी के दौरान उन्हें होमवर्क दिया जाएगा। इससे वे पढ़ाई से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन