फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   home wall fall in rain , two ladies killed

बारिश से भरभराकर गिरी घर की दीवार, सास और बहू की मौत

Sat, 02 Sep 2017 06:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
home wall fall in rain , two ladies killed
गाजीपुर के देवकठिया गांव का मामला - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर  जिले के देवकठिया गांव के जमुनादेवा पुरवा में शनिवार की सुबह हल्की बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबकर सास और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जमुनादेवा पुरवा निवासी हरिद्वार यादव और पत्नी बुधिया देवी (55) शुक्रवार की रात मड़हे में सोए थे। बुधिया कई दिनों से बीमार चल रही थी। शनिवार की सुबह हरिद्वार मवेशियों को चारा डालने बाहर चला गया। तभी बारिश होने लगी। इसी दौरान सास को दवा देने के लिए बहू कमली देवी झोपड़ी में पहुंची।
विज्ञापन


दवा खिलाने के बाद वह सास का सिर दबा रही थी। इसी बीच मिट्टी की दीवार गिर पड़ी। सास और बहू इसके मलबे में दब गईं। कुछ दूरी पर मौजूद हरिद्वार को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, वह शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घरों से निकलकर मौके की तरफ दौड़ पड़े। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और मलबा हटाकर कमली और बुधिया को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  एक परिवार में दो लोगों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया।

बहु को खींच ले गई मौत

home wall fall in rain , two ladies killed
गाजीपुर के देवकठिया गांव का मामला - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है कि ऊपर वाले के मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता है। कुछ ऐसा ही हुआ बहू कमली के साथ। वह रोज सुबह सास को दवा देने के बाद वापस अपने घर में चली जाती थी, लेकिन शनिवार की सुबह काल ने उसे वहीं रोके रखा। वह दवा देने के बाद सास के पास ही काफी देर तक बैठी रही।

इसी बीच कच्ची दीवार ढह गई और सास के साथ ही बहू कमली देवी भी काल के गाल में समा गई। बेटा जयराम (15) और श्रीराम (12) मां और दादी के शव के पास बैठकर बिलखते रहे। उन्हें सांत्वना देने वालों की आंखें भी भर जा रही थीं।

उधर लोग चर्चा करते रहे कि बुधिया अगर मवेशियों को चारा-पानी नहीं देने निकला होता तो शायद हरिद्वार भी झोपड़ी के अंदर ही रहता और पत्नी के साथ वह भी दुर्घटना का शिकार हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed