फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Minister took feedback

गृहमंत्री ने लिया फीडबैक

Mon, 14 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Home Minister took feedback
प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए देश, प्रदेश में राजनीतिक हलचल मचने के साथ ही काशी में भी चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसके लिए जहां विकास पर जोर दिया जा रहा है, वहीं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बातचीत बढ़ गई है। इस बीच रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय को फोन कर न केवल विकास कार्यों, बल्कि अधिकारियों के कामकाज और कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह का फोन आने के बाद प्रदेश प्रवक्ता ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में पार्टी की ओर से किए गए सेवा कार्य, स्वास्थ्य सुविधाओं के मुहैया कराने की दिशा में किए जाने वाले कार्यों के साथ ही अन्य विकास संबंधी कार्यों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के कामकाज का फीडबैक दिया। प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बताया कि गृहमंत्री का पूरा फोकस बनारस के विकास और कोरोना काल में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की स्थिति पर रहा। बताया कि दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए टैंकर आने, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने, बेड बढ़ाने के लिए डीआरडीओ सहित अन्य अस्पताल खोले जाने आदि के बारे में भी गृह मंत्री को बताया गया।
विज्ञापन

रिंग रोड से लेकर गंगा पार तक चल रहे विकास कार्यों भी चर्चा
इसके अलावा यहां के रिंग रोड से लेकर गंगा पार तक चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में क्या काम हुआ है, इन सबके बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में यहां दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी। कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने मेरा और परिवार का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed