{"_id":"621383522dba7138796ffbd9","slug":"home-minister-amit-shah-family-bcci-secretary-jay-shah-reached-varanasi-along-with-family-for-worship-kashi-vishwanath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अमित शाह के आने से पहले वाराणसी पहुंचा उनका परिवार, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री अमित शाह के आने से पहले वाराणसी पहुंचा उनका परिवार, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
Mon, 21 Feb 2022 05:49 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 21 Feb 2022 05:49 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र व बीसीसीआई के सचिव जय शाह, अपनी पत्नी ऋषिता शाह, मां सोनल शाह और पुत्र एवं पुत्री के साथ चार्टर विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर जय शाह एवं उनका परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह सोमवार शाम वाराणसी आने वाले हैं। अमित शाह के आगमन के पूर्व उनका परिवार वाराणसी पहुंच गया। गृह मंत्री के पुत्र व बीसीसीआई के सचिव जय शाह, अपनी पत्नी ऋषिता शाह, मां सोनल शाह और पुत्र एवं पुत्री के साथ चार्टर विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की।
विज्ञापन
इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद जय शाह ने धाम का अवलोकन भी किया। धाम की भव्यता और भव्य स्वरूप देखकर सभी ने इसकी सराहना की। इसके बाद सभी लोग संकटमोचन गए। वहां हनुमान जी का दर्शन पूजन करने के बाद सभी लोग गंगा आरती में शामिल हुए। मंगलवार दोपहर सभी लोग वाराणसी एयरपोर्ट से चार्टर विमान द्वारा दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन