वाराणसी: विकास भवन में होम आइसोलेशन कॉलिंग सेंटर, कोरोना को लेकर मिलेगी हर सहायता, इन नंबरों पर करें कॉल
कांटेक्ट ट्रेसिंग, आइवरमेंक्टिंन वितरण के लिए 500 टीमें लगाई जाएंगी।
बीएसए की निगरानी में काम करेंगी टीमें, 25 सुपरवाइजर की भी तैनाती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोविड कंट्रोल रूम सिगरा में 24 घंटे कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की सेहत का फीडबैक लेने के लिए विकास भवन में होम आइसोलेशन कॉलिंग सेंटर बनाया गया है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम में जांच, टीकाकरण, अस्पताल की सुविधा सहित अन्य समस्याओं का समाधान पाया जा सकता हैं। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों को कॉल करने, उनको इलाज की जानकारी देने और किसी पॉजिटिव रोगी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भेजने के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सिगरा के माध्यम से कॉल की व्यवस्था है।
आगे विकास भवन में होम आइसोलेशन कॉलिंग सेंटर स्थापित कर 20 और टेलीफोन लगाए जाएंगे। जहां से प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक लगातार कोविड मरीजो से संपर्क किया जाएगा। इसके लिए 40 विकास भवन के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड के प्रसार को रोकने के लिए कोविड पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग, उनको आइवरमेक्टिन दवाइयों के वितरण, कोविड संबधित जानकारी के प्रसार हेतु शिक्षा विभाग की 500 टीमें लगा दी गई हैं, जो बीएसए वाराणसी कार्यालय को केंद्र बनाकर यह कार्य कर रही हैं। इन 500 टीम के लिए 25 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इससे कांटेक्ट ट्रेसिंग की रफ्तार बढ़ेगी।
इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
1077
0542-2720005
0542-2221937
0542-2221942
0542-2221941
0542-2221944
0542-2221939