{"_id":"5c12252bbdec2212d12b1e38","slug":"home-caught-fire-due-to-short-circuit-at-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधी रात शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला, लोगों ने भागकर बचायी अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला, लोगों ने भागकर बचायी अपनी जान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले के करमौता गांव में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से एक रिहायसी झोपड़ी में आग लग गई। नींद में होने के कारण कुछ पता नहीं चला। आग जब धधकी तब किसी एक की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो लोग मौके का नजारा देख भाग खड़े हुए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक नगदी सहित हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया था।
जानकारी के मुताबिक, करमौता गांव निवासी कृपा शंकर वर्मा अपने रिहायशी झोपड़ी में बुधवार की रात में रोजाना की तरह खाना खाने के बाद परिवार सहित सो गए। करीब दो बचे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
किसी तरह कृपा शंकर वर्मा और परिवार के लोग अपनी जान बचाकर उसमें से बाहर भागकर हो हल्ला मचाना शुरू किए। जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक उसमें रखा गेहूं ,चावल ,दाल, आटा, बर्तन, बक्सा, गहना,जरूरी कागजात व नगदी सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया।

किराना दुकान में लगी आग, भारी नुकसान
बैरिया तहसील के रानीगंज बाजार स्थित चौक के समीप किराना दुकान में बुधवार की देर रात शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, रानीगंज बाजार में चौक के समीप बचु लाल गुप्ता की किराना दुकान है। बुधवार की रात्रि में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई, जिसमें हजारों का समान जल कर नष्ट हो गया। आग की उठती लपटों को देख आस पास के लोगो ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया है।