फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holy Trinity Church here is 100 years old

Varanasi News: यहां 100 साल पुराना है होली ट्रिनिटी चर्च

Thu, 21 Dec 2023 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Holy Trinity Church here is 100 years old
जौनपुर। लाइन बाजार स्थित फ्रेजर स्कूल में होली ट्रिनिटी चर्च ऐतिहासिकता को समेटे हुए है। 100 साल पुराने इस चर्च में अंग्रेज भी प्रार्थना करने आते थे। यह करीब चार एकड़ में फैला हुआ है। वहीं कैथोलिक चर्च जिले में सेंट पैट्रिक स्कूल पचहटिया व सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर में है।
विज्ञापन

लाइन बाजार के समीप ट्रिनिटी चर्च का निर्माण 100 पहले अंग्रेजों ने कराया था। यह चेंज ऑफ नार्थ इंडिया में रजिस्टर्ड है। यहां पर मुख्य पादरी न्यूटन स्टीवेन प्रार्थना कराते है, जो वाराणसी से आते हैं। इसका भवन रंगीन शीशे के साथ नक्काशीदार बनाया गया है। इसमें आज भी 100 साल पुराने फर्नीचर हैं। चर्च की देखरेख व पादरी की अनुपस्थिति में हर रविवार को प्रार्थना कराने वाले आरएन लीन ने बताया कि बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि यह पहले लाइन बाजार थाना के सामने बहुत बड़ा था, जिसपर बिजली गिरने के बाद फ्रेजर स्कूल के पीछे बनाया गया। जिसमें वहां के सामानों का ही उपयोग किया गया। इसके अलावा कैथोलिक चर्च सेंट पैंट्रिक स्कूल पचहटिया, सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर व सेंट जांस स्कूल शाहगंज में है। इन सभी जगहों पर दिन व रात में प्रार्थना की जाती है।
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए सज गए बाजार
शहर में दुकानों पर क्रिसमस के सामान सज गए है। इसमें दुकानों पर आकर्षक सेंटा क्लाज के कपड़े उपलब्ध है। यह कपड़े 180 से 500 रुपये, क्रिसमस ट्री 100 से 600, हेयरबैंड 70 से 100, गिफ्ट आइटम 40 से 120 प्रति पैकेट, स्टीकर 70 से 300, झिलमिलिया लरी 40 से 150 रुपये में उपलब्ध है। स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्राें से सेंटा क्लाज का ड्रेस पहनकर आने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed