फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holikaon combustion of evil

होलिकाओं में बुराई का दहन

Wed, 23 Mar 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Wed, 23 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Holikaon combustion of evil
होली
असत्य और बुराई की प्रतीक होलिकाओं को काशी में मंगलवार की मध्यरात्रि के बाद सविधि मंत्रोच्चार के साथ जलाया गया। हवन, पूजा के बाद होलिकाओं में पुरोहितों ने आग लगाई। जौ, गेहूं और तीसी की बालियों के साथ परिक्रमा कर अच्छाई को ग्रहण करने का संकल्प लिया गया। बुधवार को काशी की सड़कों, गलियों से लेकर गंगा तटों तक रंगों की बौछार होगी।
विज्ञापन

भद्राकाल की वजह से काशी में मंगलवार की आधी रात के बाद भी लोगों को होलिका दहन के लिए मुहूर्त का इंतजार था। भोर में 3:18 बजे के बाद युवकों की टोलियां गले में ढोल, नगाड़ा लटका कर बाजे गाजे के साथ घर-घर पहुंचने लगीं।  पुरोहितों ने होलिकाओं की सविधि पूजा की। इस दौरान ढुंढा राक्षसी की भी पूजा की गई। इसके बाद होलिकाओं में आग लगाई गई।
विज्ञापन



लोगों ने गोबर से बनी माला के अलावा अन्य वस्तुओं को होलिका में समर्पित किया। होलिकाओं में आग लगने के साथ ही परिक्रमा की जाने लगी। किसी ने पांच तो किसी ने 11 बार जौ, गेहूं की बालियों से परिक्रमा की। कहीं होलिकाओं की राख से तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गईं तो कहीं लोग होलिका की आग भी शुभ के तौर पर घर ले गए। उसी आग से पापड़ सेंक कर परिवारीजनों को खिलाया गया। होलिका दहन के दौरान लोगों ने अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। बुधवार को रंगों की होली होगी। दशाश्वमेध, गोदौलिया, दालमंडी, मैदागिन, रामापुरा, लंका, अस्सी, भदैनी, मछोदरी, हरतीरथ, विश्वेश्वरगंज, अर्दली बाजार, पांडेयपुर समेत अनेक इलाकों में होलिकाएं जलाई गईं। कुछ इलाकों में मध्यरात्रि के बाद ही होलिका दहन कर दिया गया। ग्राम्यांचलों में भी मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed