फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi Milan celebrations at IMA; winners of sports competitions honoured

Varanasi News: आईएमए में होली मिलन समारोह, खेल प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Mon, 16 Mar 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Holi Milan celebrations at IMA; winners of sports competitions honoured
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा का होली मिलन समारोह एवं स्पोर्ट्स एवार्ड सम्पन्न- - फोटो : samvad
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में डॉक्टरों ने अबीर-गुलाल उड़ाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने रविवार की शाम को यादगार बना दिया। समारोह में आईएमए की ओर से कराई गई क्रिकेट, रस्साकसी, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं के विजेता डॉक्टरों को अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन और सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने सम्मानित किया। बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि रंगों का पर्व होली सनातन संस्कृति परंपरा को जीवंत करता है। सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मरीजों की सेवा में लगे चिकित्सक समय-समय पर खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच होली मिलन समारोह जैसे आयोजन आपसी एकजुटता को बनाए रखने का परिचायक है। कार्यक्रम में अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. मनोज श्रीवास्तव, सामाजिक सचिव डॉ. विजय गुप्ता, वित्त सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. आलोक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed