{"_id":"69a5f9271c2badad8202fafa","slug":"holi-milan-celebration-of-vaishya-samaj-will-be-held-on-7th-march-varanasi-news-c-20-vns1056-1309238-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 7 मार्च को होगा वैश्य समाज का होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 7 मार्च को होगा वैश्य समाज का होली मिलन समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्किट हाउस में सोमवार को सर्व वैश्य समाज समिति की बैठक में सामाजिक एकजुटता और सेवा का संकल्प दोहराया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक व राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज का इतिहास हमेशा से सेवा और त्याग का रहा है। समिति का एकमात्र लक्ष्य सामाजिक सरोकार से जुड़े जनहित कार्यों को पूरी शिद्दत के साथ पूरा करना है।
समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने बैठक के दौरान कहा कि वैश्य समुदाय के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सहयोग, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठित होकर ही समाज के हर तबके का उत्थान सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक में समाज की मजबूती के लिए भविष्य की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
समिति के महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि समाज की एकता को संबल प्रदान करने के लिए समिति साल भर विभिन्न आयोजन करती है। आगामी 7 मार्च को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम लॉन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी होगी। इस वर्ष के होली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण फूलों की होली होगी, जिसमें बरसाने की राधा रानी और गोकुल के श्री कृष्ण के स्वरूपों के साथ लोग फूलों की वर्षा करेंगे। बैठक में उमाशंकर अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, विजय जायसवाल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।