फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2026 Flight fares double for Delhi Mumbai Bengaluru hiked from Varanasi

होली पर लौटने की मुश्किल राह: 3000 का टिकट 8900 का हुआ, दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू का बढ़ा किराया

Sat, 28 Feb 2026 11:03 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Feb 2026 11:03 AM IST
सार

Varanasi News: होली पर महानदरों से लौटने की राह मुश्किल हो गई है। ट्रेनों में टिकट फुल है। वहीं विमानन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू का किराया बढ़ा दिया है। आम दिनों में 3000 का टिकट अब 8900 का हो गया है। 

विज्ञापन
Holi 2026 Flight fares double for Delhi Mumbai Bengaluru hiked from Varanasi
Flight - फोटो : Adobe stock

विस्तार

होली में अब चार दिन बचे हैं। ऐसे में महानगरों में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इस कारण विमानों में सीटें नहीं बची हैं। सीटों की बुकिंग को देखते हुए विमानन कंपनियों ने किराया दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है। दिल्ली से वाराणसी आने का किराया जहां आम दिनों में 3000-4000 रुपये के बीच होता है, वह बढ़कर 7800 से 8900 रुपये के बीच हो गया है।

विज्ञापन


टिकट बुकिंग साइट के अनुसार सबसे अधिक बुकिंग दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की हुई है। इन शहरों से आने वाले विमानों में 2 और 3 मार्च को सीटें फुल हैं। इसे देखते हुए विमानन कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली से वाराणसी आने का आम दिनों में किराया 3 से 4 हजार रुपये के बीच होता है। इस समय एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 7894 रुपये, इंडिगो का 8395 रुपये और एयर इंडिया का 8968 रुपये है। मुंबई का किराया आम दिनों में 4 से 5 हजार रुपये के बीच होता है। इस समय एयर इंडिया एक्सप्रेस का 7728 रुपये, इंडिगो का 8268 रुपये और अकासा एयर का 8477 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू का किराया आम दिनों में 4 से 5 हजार रुपये होता है। इस समय एयर इंडिया एक्सप्रेस का 11041 रुपये, इंडिगो का 7628 रुपये और अकासा एयर का 7339 रुपये है। हैदराबाद से आने का किराया भी महंगा है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: इस सीजन और प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा बनारस, एक सप्ताह तक तापमान में हो सकती है बढ़ोत्तरी

एयर इंडिया एक्सप्रेस का 12569 रुपये, इंडिगो का 12619 रुपये और एयर इंडिया का किराया 11731 रुपये है। बढ़े किराये को देखते हुए लोग ट्रेन और निजी बसों की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि त्योहार पर ट्रेन और बसों में भी सीटें फुल चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed