फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2025 Herbal gulal from Ayodhya offered to Baba Vishwanath send by CM Yogi Adityanath

Holi 2025: होली पर विश्वनाथ धाम में सीएम योगी ने भेजा अयोध्या का खास गुलाल, बाबा को किया गया अर्पित

Fri, 14 Mar 2025 04:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Mar 2025 04:03 PM IST
सार

Holi 2025: होली के अवसर पर भगवान राम के नगरी अयोध्या का गुलाल बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया गया। वर्ष 2024 की होली पर पहली बार बाबा को हर्बल गुलाल अर्पित किया गया था।

विज्ञापन
Holi 2025 Herbal gulal from Ayodhya offered to Baba Vishwanath send by CM Yogi Adityanath
बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया गया अयोध्या का गुलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर बाबा विश्वनाथ के आराध्य भगवान राम की नगरी का गुलाल अर्पित किया गया। अयोध्या के कचनार से बना गुलाल बाबा विश्वनाथ को लगाकर धाम में होली की शुरुआत हुई। लगातार दूसरे साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए कचनार के फूलों से निर्मित गुलाल बाबा को अर्पित किया गया। बाबा के भक्तों ने मथुरा और सोनभद्र के गुलाल से जमकर होली खेली।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम में शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ को भगवान श्रीराम के नगरी अयोध्या के कचनार पुष्प से बने हर्बल गुलाल की भेंट दी गई। यह विशेष गुलाल लखनऊ के नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया गया था। गुलाल को विशेष वाहक द्वारा लखनऊ से वाराणसी भेजा गया था। होली के दिन न्यास के अधिकारियों ने बाबा विश्वनाथ को यह विशेष गुलाल अर्पित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण और डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने भगवान विश्वनाथ को गुलाल अर्पित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए कचनार फूलों से बने इस हर्बल गुलाल को पहली बार वर्ष 2024 में भगवान विश्वनाथ को अर्पित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अनोखी परंपरा की शुरुआत की थी, जो भगवान विश्वनाथ को प्राकृतिक और शुद्ध गुलाल की भेंट देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। बाबा विश्वनाथ का गर्भगृह गुलाल की आभा से दमक रहा था। बाबा की सप्तर्षि आरती में भी भक्तों ने शाम को बाबा को गुलाल अर्पित किया। पूरे परिसर में लाल, हरे और पीले रंग के गुलाल की रंगत देखते ही बन रही थी।

मंदिर चौक पर भक्तों ने खेली होली
श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों ने होली खेली। बाबा विश्वनाथ को गुलाल अर्पित करने के बाद धाम में जमकर होली खेली। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed