फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2025 auspicious time for Holika Dahan After Bhadra fire will be lit from 10 pm

Holi 2025: जानें कब है होली..., होलिका दहन के लिए 1.46 घंटे का मुहूर्त; भद्रा के बाद रात 10:44 बजे से लगेगी आग

Mon, 03 Mar 2025 05:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 05:14 PM IST
सार

होली और होलिका दहन को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दहन वाले स्थानों पर खास सुरक्षा बरती जाएगी। संवेदनशील होलिका को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Holi 2025 auspicious time for Holika Dahan After Bhadra fire will be lit from 10 pm
रंगभरी एकादशी पर निकाली जाएगी बाबा की पालकी यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Holi 2025 : भद्रा की वजह से इस बार होलिका दहन के लिए 1.46 घंटे का मुहूर्त मिल रहा है। रात्रिव्यापिनी पूर्णिमा में ही हाेलिका दहन का विधान है। इस कारण काशी में हाेलिका दहन 13 मार्च की रात में ही हो जाएगा। इसके साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हो जाएगा। काशी में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार, 13 मार्च को होलिका दहन भद्रा के बाद रात्रि में 10:44 से 12:30 बजे तक होगा। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को होलिका दहन का विधान है। पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10.35 बजे होगी। 
विज्ञापन


इस तिथि का समापन 14 मार्च को 12.23 बजे होगा, इसलिए प्रदोषकाल में पूर्णिमा की तिथि नहीं मिल रही है। लिहाजा, एक दिन पहले यानी 13 मार्च को भद्रा समाप्त होने के बाद रात 10:44 बजे से 12 बजे के बीच होलिका दहन होगा। होलिका दहन के विषय में जितने भी पक्ष कहे गए हैं, उनसे स्पष्ट है कि भद्रा में होलिकादहन के निषेध का पालन करना चाहिण्। सा प्रदोषव्यापिनी भद्रारहिता ग्राह्या...अर्थात प्रदोषव्यापिनी भद्रारहित पूर्णिमा होलिका के लिए ग्राह्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व महंत के आवास पर 7 मार्च से शुरू होगा गौरा के गौना का उत्सव 
फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष पक्ष की अमला एकादशी 10 मार्च (रंगभरी एकादशी) पर माता गौरा का गौना होगा। इसकी शुरुआत सात मार्च से विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत के टेढ़ीनीम स्थित आवास पर हो जाएगी। 

संध्याबेला में माता गौरा को हल्दी लगाई जाएगी। परंपरा के अनुसार रंगभरी एकादशी पर काशीवासी पालकी पर महादेव-गौरा के साथ प्रथमेश को विराजमान कराकर पूर्व महंत के आवास से मंदिर तक लेकर जाएंगे। इससे पहले सात मार्च को हल्दी की रस्म होगी। मंगल गीतों के बीच गौरा को हल्दी लगाई जाएगी। 

यह रस्म विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डाॅ. कुलपति तिवारी के गोलोकवास होने के बाद पहली बार उनकी पत्नी मोहिनी देवी के सानिध्य में वंश परंपरानुसार उनके पुत्र पं. वाचस्पति तिवारी निभाएंगे। हल्दी के पारंपरिक गीतों में ससुराल की खूबियों का बखान कर शिवांजलि प्रस्तुत की जाएगी। शिवाजंली के संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के गोलोकवास होने के कारण शिवांजलि के तहत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम संक्षिप्त रहेंगे। 

मसान की होली के लिए प्रशासन अलर्ट
मणिकर्णिका घाट पर होने वाली मसान की होली के लिए पुलिस और प्रशासन ने अभी से निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने आयोजकों से पूरे आयोजन से जुड़े कागजात मांगे हैं। इसके साथ ही पिछले साल की घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति न होने की सख्त हिदायत दी है। 

पिछले साल मसान की होली के दौरान काफी संख्या में युवकों ने नशे में धुत होकर विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर जमकर जूते चप्पल हवा में चलाए थे। इस बार मसान की होली पर ऐसी घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही सख्ती से निगरानी रखनी शुरू कर दी है। 

मसान की होली के लिए प्रशासन अलर्ट
मणिकर्णिका घाट पर होने वाली मसान की होली के लिए पुलिस और प्रशासन ने अभी से निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने आयोजकों से पूरे आयोजन से जुड़े कागजात मांगे हैं। इसके साथ ही पिछले साल की घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति न होने की सख्त हिदायत दी है। 

पिछले साल मसान की होली के दौरान काफी संख्या में युवकों ने नशे में धुत होकर विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर जमकर जूते चप्पल हवा में चलाए थे। इस बार मसान की होली पर ऐसी घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही सख्ती से निगरानी रखनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed