फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2024 celebrated in Basant Girls College

Holi 2024: बसंत कन्या महाविद्यालय में मनाई गई होली, छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Sat, 23 Mar 2024 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Mar 2024 03:54 PM IST
सार

होली उत्सव के दौरान छात्राओं ने ब्रज की होली के साथ काशी की होरी की लोक धारा को शास्त्रीय धारा की विभिन्न शैलियों में श्रीकृष्ण के विविध लीलाओं को होरी गीत के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Holi 2024 celebrated in Basant Girls College
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के अवसर पर बसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में शनिवार को संगीत विभाग की ओर से बसंतोत्सव चलो ब्रज देखन होरी का संगीतमय आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने ब्रज की होली के साथ काशी की होरी की लोक धारा को शास्त्रीय धारा की विभिन्न शैलियों में श्रीकृष्ण के विविध लीलाओं को होरी गीत के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। शुभारंभ श्रीकृष्ण राधा के चरणों में गुलाल एवं महीयसि डॉ. एनी बेसेंट को पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


संगीत विभाग की प्रो. सीमा वर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने धमार ख्याल राग माला चतुरंग दादरा रसिया व चलति दीपचंदी कहरवा में विभिन्न बंदिशों की प्रस्तुति दी। श्रेया पांडेय स्वास्ती मिश्रा आरती कुमारी वैदेही निमगांवकर वैष्णवी शुक्ला एवं सौम्या मौर्या ने होरी होरी खेलत नन्दलाल खोये गयो बाजुबंद रसिया होरी में गाकर सभी को गीतों के सबरंग से सराबोर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवादिनी प्रो. सीमा वर्मा तबले पखावज एवं ढप पर सोम्यकांति मुख़र्जी एवं डॉ अमित कुमार ईश्वर ने संगत किया। जया राय के निर्देशन में कत्थक प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने बिरज के साथ काशी की होरी को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल एवं अबीर लगाकर होली की खुमार में खूब मस्ती की। समस्त छात्राओं को होली की शुभकामनाएं प्रबंधक उमा भट्टाचार्य स्वागत प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव एवं संचालन डॉ पूनम वर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed