फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey player Lalit Upadhyay qualifies for Olympics for Pro Hockey League in Britain

गर्व के पल: काशी के खिलाड़ी ललित ने लगातार दूसरी बार किया ओलंपिक क्वालिफाई, प्रो हॉकी लीग खेलने जाएंगे ब्रिटेन

Wed, 24 Apr 2024 05:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Apr 2024 05:37 PM IST
सार

वाराणसी के हॉकी खिलाड़ी ललिल उपाध्याय ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। वे ब्रिटेन में प्रो हॉकी लीग में हिस्सा लेंगे। इसके लिए टीम के साथ ललित 14 मई को ब्रिटेन रवाना होंगे।

विज्ञापन
Hockey player Lalit Upadhyay qualifies for Olympics for Pro Hockey League in Britain
ललित उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले ब्रिटेन में प्रो हॉकी लीग में हिस्सा लेंगे। वह 14 मई को 30 सदस्यीय टीम के साथ रवाना होंगे। अभी बंगलूरू में चल रहे शिविर में हिस्सा ले रहे हैं और यह शिविर 13 मई तक चलेगा। लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले ललित काशी के दूसरे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक से पहले ब्रिटेन में होने वाली इस प्रो हॉकी लीग में बेल्जियम, ब्रिटेन समेत पांच देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके बाद इसी साल जुलाई-अगस्त में पेरिस में ओलंपिक खेला जाएगा। इससे पहले हो रही इस प्रो लीग में मिले अंक के आधार पर टीमों का पूल निर्धारित होता है। भगतीपुर निवासी ललित उपाध्याय के पिता सतीश उपाध्याय ने कहा कि काशी के लिए यह गर्व की बात है।
विज्ञापन


प्रो हॉकी लीग में ललित लेंगे हिस्सा, 14 मई को ब्रिटेन रवाना होगी टीम
हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि ललित हॉकी की शुरुआत यूपी कॉलेज से की थी। ललित उपाध्याय लगातार दो ओलंपिक खेलने वाले वाराणसी के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले मोहम्मद शाहिद ने तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ललित का यह लगातार दूसरा ओलंपिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ललित टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। इसमें भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था। उनसे प्रेरणा लेकर वाराणसी की महिला हॉकी टीम 21 वर्ष बाद यूपी चैंपियन बनी है। ललित सेंटर फारवर्ड पोजीशन से खेलते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 से अधिक गोल कर चुके हैं। ललित की पत्नी दीक्षा तिवारी भी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed