{"_id":"69b9bebbc9e6f5c5bc0acd08","slug":"hockey-monica-hits-a-four-goal-royal-club-wins-varanasi-news-c-20-vns1103-1324383-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : मोनिका ने लगाया गोल का चौका, रॉयल क्लब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : मोनिका ने लगाया गोल का चौका, रॉयल क्लब जीता
विज्ञापन
रॉयल क्लब की मोनिका के शानदार चार गोल की बदौलत टीम ने मंगलवार को द्वितीय रामदुलारी स्मृति बालिका आमंत्रण सिक्स ए साइड बालिका हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में स्टार क्लब को 7-2 से पराजित कर दिया। इसी के साथ रॉयल क्लब ने पूरे दो अंक हासिल किए।
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शुरू से ही तेज खेल दिखाया। खेल के 13वें मिनट में स्टार क्लब की अंजली ने बेहतरीन खेल का टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। एक गोल से पीछे होने पर रॉयल क्लब ने हौसला नहीं खोया। 16वें और 17वें मिनट में रॉयल क्लब की मोनिका ने शानदार स्टिक वर्क दिखाते हुए गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। दो मिनट बाद रॉयल की आंचल ने सोनल के क्रॉस पास पर गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति में बदलाव किया। रॉयल की ओर से सोनल ने आक्रमण की अगुवाई की। 30वें और 32वें मिनट में लगातार दो गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया। 34वें मिनट में स्टार क्लब की अंजली ने एक बार फिर शानदार खेल का दिखाते हुए गोल कर स्कोर 2-5 कर दिया। खेल के 37वें मिनट में रॉयल क्लब की मोनिका ने रिवर्स फ्लिक से गोल कर स्कोर 6-2 कर दिया। 39वें मिनट में एक बार फिर मोनिका ने शानदार गोल कर स्कोर 7-2 कर दिया। मैच समाप्त होने तक यही स्कोर रहा और रॉयल ने जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पांच राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी अपने खेल का हुनर दिखा रही हैं। मैच से पहले हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आयोजन सचिव इदरीस अहमद ने संचालन किया।