{"_id":"68da87de111a02bc940b3bb9","slug":"hockey-india-league-nine-players-will-play-including-olympians-lalit-upadhyay-and-rajkumar-pal-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया लीग: तीन टीमों में खेलेंगे वाराणसी मंडल के दो ओलंपियन सहित नौ खिलाड़ी, ओडिशा में होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी इंडिया लीग: तीन टीमों में खेलेंगे वाराणसी मंडल के दो ओलंपियन सहित नौ खिलाड़ी, ओडिशा में होगी प्रतियोगिता
Mon, 29 Sep 2025 06:51 PM IST
प्रगति चंद
नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:51 PM IST
सार
हॉकी इंडिया लीग की तीन टीमों में वाराणसी मंडल के दो ओलंपियन सहित नौ खिलाड़ी खेलेंगे। 28 दिसंबर से ओडिशा में प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन
ओलंपियन ललित उपाध्याय और ओलंपियन राजकुमाार पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की तीन अलग-अलग टीमों में वाराणसी के दो ओलंपियन सहित आठ खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इसमें ओलंपियन ललित उपाध्याय और ओलंपियन राजकुमार पाल के अलावा छह अन्य खिलाड़ी देश की तीन टीमों से खेलेंगे। यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर से ओडिशा के राउरकेला में खेली जाएगी। चयनित खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ियों का चयन दूसरी बार हुआ है।
विज्ञापन
यूपी रुद्रा की टीम से ओलंपियन ललित उपाध्याय और दिल्ली पाइपर की टीम में ओलंपियन राजकुमार पाल खेलेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु ड्रैगन टीम में दो और रांची रॉयल टीम में एक खिलाड़ी को जगह मिली है। जिले के सीर के रहने वाले खिलाड़ी 15 साल के राहुल यादव का चयन पहली बार टीम में हुआ है।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले राहुल प्रदेश के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। 2018 में बीएचयू में हॉकी खेलना सीखा, जुलाई 2023 से स्पोर्ट्स छात्रावास लखनऊ से खेलना शुरू किया। राहुल टीम में मिडफिल्डर की पोजीशन से खेलेंगे। आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुई इस प्रतियोगिता में आठ टीमें खेलेंगी। यह प्रतियोगिता 2 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Kashi University: आठ अक्तूबर को 43वां दीक्षांत समारोह, पहली बार विश्वविद्यालय और कॉलेज के अलग-अलग होंगे टॉपर्स
इनका हुआ चयन
- ललित उपाध्याय ओलंपियन फॉर्वर्ड
- राजकुमाार पाल ओलंपियन मिडफिल्डर
- प्रशांत चौहान गोलकीपर
- अतुलदीप मिडफिल्डर
- अजीत यादव मिडफिल्डर
- राहुल यादव मिडफिल्डर
- विष्णु कांत फॉर्वर्ड
- चंदन यादव फॉर्वर्ड
- उत्तम सिंह फॉर्वर्ड
गोलकीपर के पोजीशन से खेलेंगे प्रशांत
शिवपुर के चुप्पेपुर निवासी प्रशांत शैहान को लगातर दूसरे साल टीम में जगह मिली है। प्रशांत टीम में गोलकीपर की पोजीशन से खेलेंगे। वहीं तमिलनाडु ड्रैगन टीम में जिले के उत्तम सिंह और चंदन यादव ने जगह बनाई है। उत्तम सिंह बतौर फाॅर्वर्ड जबकि चंदन मिडफिल्डर पोजीशन से खेलेंगे। इसके साथ ही रांची रायल में जिले के मझगांवा निवासी विष्णुकांत सिंह को जगह मिली है।
दिल्ली पाइपर से खेलेंगे ओलंपियन राजकुमार पाल
इस बार एचआईएल में वाराणसी मंडल के गाजीपुर के दो खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। जहां ओलंपियन राजकुमार पाल ने दिल्ली पाईपर तो वहीं दूसरी ओर यूपी रुद्रा टीम में करमपुर के अजित यादव ने जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ी लगातार दूसरे साल टीम में चयनित हुए हैं। उनके प्रारंभिक कोच राजकुमार पाल ने कहा कि पूर्वांचल की हॉकी निखर रही हैं।