फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith will different toppers in convocation ceremony in varanasi

Kashi University: आठ अक्तूबर को 47वां दीक्षांत समारोह, पहली बार विश्वविद्यालय और कॉलेज के अलग-अलग होंगे टॉपर्स

Mon, 29 Sep 2025 06:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Sep 2025 06:31 PM IST
सार

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith : विश्वविद्यालय का 47वां दीक्षांत समारोह इस बार आठ अक्तूबर को आयोजित किया गया है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। पहली बार विश्वविद्यालय और कॉलेज के अलग-अलग टॉपर्स होंगे।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith will different toppers in convocation ceremony in varanasi
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह इस बार खास होगा। पहली बार विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज के अलग-अलग टॉपर्स होंगे। हर कोर्स में ओवरऑल सर्वोच्च अंक पाने वाला एक टॉपर विश्वविद्यालय का होगा और एक कॉलेज का। इस बार विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज की अलग-अलग मेडलिस्ट की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय का 47वां दीक्षांत समारोह इस बार आठ अक्तूबर को आयोजित किया गया है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। इधर, परीक्षा विभाग की ओर से पदक, उपाधि पाने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है। समारोह में केवल नौ दिन ही बचे हैं, ऐसे में कोर्सवार बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अब तक जो व्यवस्था थी, उसमें विश्वविद्यालय स्तर पर (कॉलेजों और मुख्य परिसर को मिलाकर) एक सूची बनाई जाती थी। उसमें ओवरऑल सवोच्च अंक पाने वाले मेधावी को गोल्ड मेडल दिया जाता था। इस बार इसमें बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन


इस बार विश्वविद्यालय के टॉपर और कॉलेज के टॉपर दोनों को अलग-अलग गोल्ड मेडल दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से 27 सितंबर को स्नातक-स्नातकोत्तर में टॉप 10 सूची जारी की गई हैं, उस पर 30 सितंबर की दोपहर 12 बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके लिए परीक्षा गोपनीय विभाग में आपत्ति दर्ज करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी समेत पांच जिलों में 200 से अधिक कॉलेज

काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेज वाराणसी के साथ ही आसपास के पांच जिलों में हैं। वर्तमान में भी 200 से अधिक कॉलेज हैं, जहां यूजी-पीजी सहित अन्य कोर्स का संचालन किया जा रहा है। कॉलेजों के स्तर पर वाराणसी के साथ ही चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र में संचालित कॉलेजों को मिलाकर टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: तीन तलाक का मामला कोर्ट में फिर भी कर ली दूसरी शादी, पत्नी ने पति के खिलाफ कराया मुकदमा
 

दीक्षांत समारोह में इस बार हर कोर्स में कॉलेज और मुख्य परिसर में ओवरआल सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग मेडल दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसी आधार पर पदक पाने वालों की फाइनल सूची भी जारी की जाएगी। -दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed