फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hockey competition match tied at 0-0 in first half Varanasi team won in second half with two goals from Tanu

Sports: हॉकी प्रतियोगिता में पहले हाफ में 0-0 पर रहा मुकाबला, दूसरे में तनु के दो गोल से वाराणसी की टीम जीती

Tue, 16 Sep 2025 08:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Sep 2025 08:28 PM IST
सार

खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी मंडल की टीम ने जहां बाएं छोर से आक्रमण किया वहीं स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर की टीम ने दाएं छोर से हमले किए। 

विज्ञापन
hockey competition match tied at 0-0 in first half Varanasi team won in second half with two goals from Tanu
विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रादेशिक विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वाराणसी की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 2-0 हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया। सोमवार को झांसी में हुए मुकाबले में अंडर-14 बालिका वर्ग में वाराणसी की तनु यादव के 2 गोल कर टीम को जीत दिलाने के साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई भी करा दिया।

विज्ञापन


खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी मंडल की टीम ने जहां बाएं छोर से आक्रमण किया वहीं स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर की टीम ने दाएं छोर से हमले किए। पहले हाफ में मुकाबला 0-0 के साथ बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने रणनीति में बदलाव किया। 
विज्ञापन


टीम की राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव ने खेल के 24वें मिनट में स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर की डिफेंस लाइन को चकमा देते हुए अंशिका पटेल के पास पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। एक गोल से आगे होने के बाद तनु यादव, सोनल सिंह और मोनिका गुप्ता की तिकड़ी ने स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर के खिलाड़ियों को खूब छकाया। मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले सोनल सिंह के माइनस पास पर तनु यादव दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी मंडल की गोलकीपर दीपिका यादव ने स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर के तीन प्रयास को विफल कर गोल होने से रोक दिया। वाराणसी टीम में विकास इंटर काॅलेज के 11 खिलाड़ी शामिल थे। टीम के कोच इदरीस अहमद थे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह, हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव विनोद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

बालक वर्ग में लखनऊ के मुंह से वाराणसी ने छीनी जीत
अंडर -19 बालक वर्ग के मुकाबले में शुरुआती बढ़त लेने के बाद भी लखनऊ मंडल की टीम जीत हासिल करने में नाकाम रहीं। मैच का पहला गोल खेल के 15वें मिनट में लखनऊ मंडल के प्रशांत ने कर टीम को 1-0 से आगे किया। खेल के 35वें मिनट में वाराणसी टीम के नूर के माइनस पास पर शिवम ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 37वें मिनट में आतिफ के क्रॉस पास पर शुभम ने गोल कर वाराणसी मंडल को 2-1 की बढ़त दिला दी। मैच समाप्त होने तक यही स्कोर रहा।

66 किलो के निखिल ने 447 किलो भार उठाकर जीता स्वर्ण
प्रादेशिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता लखीमपुर खीरी में हुई। इसमें वाराणसी के छह खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित छह पदक जीते हैं। इसमें 66 किलो के निखिल ने 447 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक जीत अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

वाराणसी पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सुनील प्रजापति ने बताया कि यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खेली गई। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते हैं। बताया कि 59 किलो भारवर्ग में कृष वर्मा ने 195 किग्रा, 66 किलो भारवर्ग में निखिल जायसवाल ने 447.5 किग्रा, 74 किलोग्राम में आर्यन वर्मा 412.5 किग्रा भार उठाया और अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 

वहीं 83 किलो में अनुज जायसवाल ने 530 किग्रा और 93 किलो भारवर्ग में निहाल कुमार ने 502.5 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता। 105 किग्रा वर्ग में उज्जवल सिंह ने 532.5 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बनारस पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष सतीराम सिंह, डाॅ. दिनेश सिंह, रुपेश जायसवाल, सुरेश कुमार, अभिषेक जायसवाल ने खुशी व्यक्त किया है।

खो-खो के तीनों वर्ग में गुरुनानक की टीम विजेता
69वीं माध्यमिक जिलास्तरीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता सोमवार को गुरुबाग के गुरुनानक खालसा बालिका इंटर काॅलेज में हुई। यहां अंडर-14, 17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में कुल 17 टीमों के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें गुरुनानक खालसा की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सरदार पीजे सिंह, विशिष्ट अतिथि विद्यालय की निदेशिका जगजीत कौर और बंगाली टोला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. बृजेश मणि पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन गुरुनानक की प्रधानाध्यापिका सुमेधा सिंह ने दिया। इस मौके जिला क्रीड़ा सचिव सर्वेश सिंह, कांता रानी, कामिनी, नीलू कौर मौजूद रहीं। 

अलीगढ़ को 2-0 हराकर सेमीफाइनल में पहुंची वाराणसी की टीम
गाजीपुर में खेली जा रही प्रादेशिक विद्यालयीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में सोमवार को वाराणसी की अंडर 19 बालिका वर्ग की टीम, अलीगढ़ को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।

प्रतियोगिता में हुए मुकाबले में खेल के आठवें मिनट में मानसी के पास पर सलोनी ने गोल कर वाराणसी मंडल को 1-0 की बढ़त दिलाई। पांच मिनट बाद अंजली भारद्वाज ने एकल प्रयास से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहला हाफ समाप्त होने से एक मिनट पहले जाह्नवी के पास पर मोहिनी ने शानदार गोल कर बढ़त को 3-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में अलीगढ़ मंडल की टीम ने गोल के कई प्रयास किए लेकिन वाराणसी की टीम के बेहतरीन काउंटर अटैक से एक भी गोल नहीं हो सका। खेल के 36वें मिनट में वाराणसी की मानसी और जाह्नवी ने खेल के 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। इसके साथ ही वाराणसी मंडल ने 5-0 से मुकाबला जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed