{"_id":"5ad239624f1c1b9d098b487a","slug":"hiv-positive-pregnent-lady-eject-to-room-by-doctor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी पॉजिटिव निकलने पर गर्भवती को कमरे से किया बाहर, एंबुलेंस में ही हो गई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी पॉजिटिव निकलने पर गर्भवती को कमरे से किया बाहर, एंबुलेंस में ही हो गई डिलीवरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में एक अलग तरीके का मामला सामने आया है। यहां पर सीएचसी पर प्रसव के लिए पहुंची महिला के एचआईवी पॉजीटिव निकलने पर डॉक्टर ने कमरे से बाहर निकाल दिया। महिला दर्द से कराहती रही।
महिला को अन्य अस्पताल में ले जाते समय एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। यहां से स्थिति सामान्य होने पर प्रसूता को लेकर घर चले गए।
वहीं, सीएचसी प्रभारी का कहना है कि एचआईवी पॉजीटिव महिला की विशेष कमरे में डिलीवरी होती है। इसकी सुविधा सीएचसी पर उपलब्ध नहीं है। इसीलिए उसे रेफर किया गया था।
विज्ञापन
जहानागंज के कोल्हुखोर सीएचसी पर शुक्रवार देर शाम महिला को प्रसव के लिए लेकर परिजन पहुंचे। स्टाफ नर्स प्रमिला ने महिला का ब्लड चेक कराया तो एचआईवी पाजीटिव निकला।

दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
demo pic
नर्स ने महिला को तुरंत कमरे से बाहर निकाल दिया। महिला दर्द से कराहती रही। एक घंटे बाद एंबुलेंस आई तो जहानागंज ब्लॉक मोड़ पर महिला की एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई। परिजन किसी तरह से उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां स्थिति सामान्य होने पर परिजन उसे घर ले गए।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश राम ने बताया कि एचआईवी पॉजीटिव मरीज की यहां डिलीवरी होने की सुविधा नहीं है। इसके लिए अलग से कमरा होना चाहिए। इसीलिए महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था।
वहीं सीएमओ डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि एचआईवी पॉजीटिव की डिलीवरी लिए अलग कमरा जरूरी नहीं है। सिर्फ चिकित्सक और नर्स को सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
ग्लव्स और मास्क का प्रयोग कर कहीं भी डिलीवरी कराई जा सकती है। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। यदि सीएचसी पर ऐसा किया गया है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।