फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hitech cameras to be installed in varanasi cantt station

कैंट स्टेशन पर लगेंगे हाईटेक कैमरे

Fri, 12 Dec 2014 02:03 AM IST
वाराणसी
वाराणसी Updated Fri, 12 Dec 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hitech cameras to be installed in varanasi cantt station
कैंट रेलवे स्टेशन पर 20 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चारों तरफ घूमने वाले इन कैमरों का जूमिंग पावर इतना अधिक होगा कि फुटेज में दूर की चीजें भी बिल्कुल स्पष्ट नजर आएंगी। यहां सुरक्षा प्रबंधों को भी चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। हाईटेक कैमरों के जरिये सुरक्षा के साथ ही सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


गुरुवार को कैंट स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद उत्तर रेलवे के एजीएम एसके पाठक ने यह जानकारी दी। उन्होंने दो टूक कहा कि वह एक यात्री के रूप में कैंट स्टेशन की व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। साफ सफाई में सुधार हुआ है लेकिन अभी इस दिशा में और अधिक सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन


एजीएम ने कैंट स्टेशन को विकसित करने के प्रस्तावों के बारे में कहा कि इसका प्रपोजल तैयार किया जा चुका है। प्रपोजल के आधार पर ही संबंधित स्थानों का निरीक्षण करने और उस बारे में अफसरों से जानकारी प्राप्त करने वह यहां आए। कहा कि स्टेशन की सफाई व्यवस्था सुधरी है लेकिन इसे और बेहतर करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीएम ने बताया कि कैंट स्टेशन पर तीन माह पहले 48 सीसीटीवी कैमरे लगाए गये थे। अब 20 नए हाईटेक कैमरे लगाने की तैयारी है। बताया कि सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की शिकायत उन्हें मिली थी लेकिन स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम चेक किया तो सभी कैमरे चालू हालत में पाए गए। इसके पहले एजीएम एसके पाठक ने कैंट स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, कंट्रोल रूम, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया।  इस दौरान एडीआरएम महेंद्र नाथ पांडेय, सीनियर डीसीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ एरिया मैनेजर रवि चतुर्वेदी सहित अन्य रेल अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed