फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hit the hospital operator, while running away also hit the vegetable vendor, resulting in his death.

Varanasi News: अस्पताल संचालक को मारी टक्कर, भागते समय सब्जी विक्रेता को भी चपेट में लिया, मौत

Sun, 03 May 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hit the hospital operator, while running away also hit the vegetable vendor, resulting in his death.
आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ागांव। बाबतपुर कविरामपुर मार्ग पर शनिवार भोर में सड़क हादसे में भरतपुर गांव निवासी आशु राजभर (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निजी चिकित्सालय के संचालक चंद्रशेखर वर्मा (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सुबह 5 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले चंद्रशेखर वर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन तेज गति के कारण उसने संतुलन खो दिया और सामने से आ रहे बाइक सवार आशु राजभर को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार का हेलमेट दूर जा गिरा और आशु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। आशु सुबह घर से खीरा लादकर शिवपुर सब्जी मंडी बेचने जा रहा था। आशु अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की मां रेशमा देवी समेत परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article