{"_id":"679272efbbe3bb3d98067347","slug":"history-sheeter-reward-of-25-thousand-arrested-wanted-in-robbery-and-attempt-to-murder-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : वाराणसी में 25 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, छिपकर पहुंचा था घर; सिगरेट का पैसा मांगने पर की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : वाराणसी में 25 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, छिपकर पहुंचा था घर; सिगरेट का पैसा मांगने पर की थी फायरिंग
Fri, 24 Jan 2025 04:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:19 AM IST
सार
वाराणसी में रोहनिया थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हिस्ट्रीशीटर मनीष के खिलाफ चितईपुर थाने में मुकदमें दर्ज हैं। वह छिपते हुए अपने घर पहुंचा था कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनामी बदमाश मनीष कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime : चितईपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार के इनामी बदमाश मनीष कुमार सिंह को गुरुवार को रोहनिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। तारापुर टिकरी निवासी मनीष हत्या के प्रयास और लूट के प्रयास के आरोप के दो अलग-अलग मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
8 अगस्त 2024 को भदवर में ट्रक चालक को लूटने के इरादे से उस पर फायरिंग की गई थी। फायरिंग में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए थे। चार सितंबर 2024 को अवलेशपुर में सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार पर फायरिंग की गई थी। संयोग अच्छा था कि गोली दुकानदार को नहीं लगी थी।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष रोहनिया इंस्पेक्टर विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों ही वारदात में अन्य बदमाशों के साथ मनीष का नाम सामने आया था। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मनीष कुमार सिंह छिपते हुए तारापुर टिकरी स्थित अपने घर पर आया है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर भदवर चौकी प्रभारी राजदर्पण तिवारी और दरोगा अवनीश कुमार मिश्र व अमित सिंह की टीम के साथ दबिश देकर मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। फायरिंग की दोनों घटना में मनीष के साथ गोलू यादव, महेश यादव, पुनवासी और रानू पांडेय थे। चारों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।