यूपी: हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर पथराव कर, बाल-बाल बचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर के गौरा गांव के पास रविवार रात नहर की पुलिया पर बैठे कुछ दबंगों ने हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से कार का शीशा टूट गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
राकेश राय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह रविवार को किसी कार्यक्रम में भाग लेने जौनपुर के केराकत कोतवाली के सेनपुर गांव गए थे। देर रात समर्थकों के साथ वह आजमगढ़ लौट रहे थे। उनके काफिले में शामिल तीन वाहन में छह लोग थे।
देर रात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास से गुजरा, पहले से घात लगाए कुछ अराजक तत्वों ने वाहन पर पथराव कर दिया। इससे वाहन का शीशा टूट गया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए।
प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि चार से पांच लोगों ने पथराव किया था। पुलिस मामले की जांचकर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज है। अराजकतत्वों की पहचान के लिए खुफिया टीम और मुखबिरों को लगाया गया है।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मौके से बदमाशों की दो जोड़ी चप्पल मिली हैं। इसके जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश प्रभारी निरीक्षक को दिया गया है।