फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu side submitted memorandum Demand to remove shoe stand from Gyanvapi campus

Gyanvapi: ज्ञानवापी परिसर से शू स्टैंड हटवाने की मांग, हिंदू पक्ष ने सौंपा ज्ञापन; अविलंब कार्रवाई की मांग

Wed, 06 Mar 2024 10:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 10:08 PM IST
सार

Gyanvapi Case: अफसरों को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीते शुक्रवार को छह शू स्टैंड ज्ञानवापी मस्जिद के गेट नंबर 4 के पास रखवाए गए हैं। अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
Hindu side submitted memorandum Demand to remove shoe stand from Gyanvapi campus
गेट नंबर चार के पास रखी गई थी लोहे की रैक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मुस्लिम पक्ष की ओर से ज्ञानवापी परिसर में शू स्टैंड रखे जाने का बुधवार को विरोध किया गया। साथ ही हिंदू पक्ष की तरफ से पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और मंदिर के सीईओ को ज्ञापन सौंपा गया। कहा गया कि बिना अनुमति ही दृश्य-अदृश्य विग्रहों के समक्ष शू स्टैंड रखवाए गए हैं। इससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। इसे तत्काल हटवाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी के नियमित दर्शन की मांग करने वाली वादी लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक की ओर से अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि बीते शुक्रवार को छह शू स्टैंड ज्ञानवापी मस्जिद के गेट नंबर 4 के पास रखवाए गए हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान पैरोकार डॉ. सोहनलाल आर्य, अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी, सुधीर त्रिपाठी, दीपक सिंह आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से बीते शुक्रवार को ज्ञानवापी में छह जूता स्टैंड रखवाए गए थे। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद जूता स्टैंड रखने दिया गया था। ज्ञानवापी में जूता स्टैंड रखे जाने के विरोध में किरन सिंह विसेन की ओर से जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed