फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu organization burnt the effigy of Maulana Abdullah Salim, who had allegedly made objectionable remarks on CM's mother.

Varanasi News: सीएम की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का हिंदू संगठन ने फूंका पुतला

Mon, 09 Mar 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hindu organization burnt the effigy of Maulana Abdullah Salim, who had allegedly made objectionable remarks on CM's mother.
सीएम योगी आदित्यनाथ की माता पर अपशब्द टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम का हिंदू युवा वाह
वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। मैदागिन चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने विवादित बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूंका।
विज्ञापन

वीडीए के मानद सदस्य अंबरीष सिंह भोला ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी की मां या परिवार के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का जो बयान दिया गया, वह समाज में वैमनस्य फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि विवादित बयान देने वाले व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उनका कहना था कि इस तरह की भाषा समाज में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए कानून के तहत त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान से भी जुड़े हुए हैं। कथित टिप्पणी को समाज का एक बड़ा वर्ग अपमान के रूप में देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed