{"_id":"5f27ef078ebc3e63d554d265","slug":"hindu-girl-sister-tied-rakhi-muslim-brother-on-raksha-bandhan-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुस्लिम भाई ने हिंदू बहन की रक्षा का लिया संकल्प, कलाई में बंधवाई राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुस्लिम भाई ने हिंदू बहन की रक्षा का लिया संकल्प, कलाई में बंधवाई राखी
Mon, 03 Aug 2020 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
रक्ष बंधन पर बांधी राखी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षा बंधन सोमवार को बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। इसके साथ ही भाईयों ने बहनों की हर परीस्थितियों में रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज को कुछ ऐसे भी लोग रहे जिन्होंने धर्म से ऊपर उठकर रक्षा के इस संकल्प को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में सभासद नायाब अहमद रिंकू में क्षेत्र की हिंदू बहनों से राखी बंधवाई। इसके साथ ही उनकी रक्षा का संकल्प लिया। नायाब ने बताया कि पिछले पांच सालों से उनके क्षेत्र की दस हिन्दू बहने उन्हें हर वर्ष राखी बांधती है।
विज्ञापन
राखी बांधने आई युवती प्रियंका अग्रहरि ने बताया कि हर वर्ष वह आपने भाईयों के साथ नायाब को भी राखी बांधती है।