फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu and Muslim parties will stay away from ASI team in Gyanvapi survey

Varanasi News: ज्ञानवापी सर्वे में एएसआई टीम से दूर रहेंगे हिंदू और मुस्लिम पक्ष

Wed, 09 Aug 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Hindu and Muslim parties will stay away from ASI team in Gyanvapi survey
ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सर्वे के दौरान अब हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोग अब एएसआई की टीम से दूर रहेंगे। यह नई व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू हो जाएगी। हिंदू या मुस्लिम पक्ष के लोगों को अपनी बात एएसआई टीम से कहनी है तो वह सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर में प्रवेश और निकास के समय उनसे बात कर सकेंगे। सर्वे के दौरान अब हिंदू या मुस्लिम पक्ष के लोग टीम के साथ नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

एएसआई सर्वे के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच बढ़ती तल्खी को देखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम के पिनाक भवन में दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर नई व्यवस्था की जानकारी दी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि किसी भी पक्ष से सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान नहीं आना चाहिए। न्यायालय की लड़ाई को बाहर नहीं लाया जाए और सामंजस्य के साथ न्यायालय के आदेश का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे के दौरान वादी और प्रतिवादी पक्ष से जुड़े सभी लोग संयम रखें। प्रशासन ने दोनों पक्षों को ताकीद की है कि सर्वे के दौरान वे एएसआई टीम से दूरी बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन

हिंदू और मुस्लिम पक्ष से संवाद में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि अफवाहों से बचें। किसी भी धर्म, संप्रदाय का व्यक्ति अफवाह फैलाए तो नजदीकी थाने और पुलिस के उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करें। अफवाहों के आधार पर कोई व्यक्ति उद्दंडता करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सर्वे को लेकर बयानबाजी पर तत्काल रोक लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


युवा अफवाहों से बचें और बहकावे में न आएं
मंडलायुक्त ने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र के नई उम्र के युवाओं को समझाएं और कहें कि किसी के बहकावे में न आएं। नफरत व द्वेष फैलाने वाले भ्रामक संदेशों के प्रचार-प्रसार से बचें। सत्यता का पता लगाने के बाद ही किसी भी बात पर अमल करें। भ्रामक संदेशों के प्रचार-प्रसार का माध्यम भी नहीं बनना है। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से नफरत, द्वेष, कटुता और सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों से बचें। खुद भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार का कोई मैसेज न भेजें, जिससे कानून व्यवस्था के लिए प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न हो। सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी कराई जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने ऑपरेशन दृष्टि के बारे में भी जानकारी और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करके सीसी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया। इससे अपराध रोकने में मदद मिलेगी।
---

सद्भाव मजबूत बनाए रखें
मंडलायुक्त ने हिंदू व मुस्लिम पक्षकारों से अपील की कि कोई भी सौहार्द बिगाड़ने वाली बात नहीं करेगा और न इस संबंध में किसी प्रकार की गोष्ठी करेगा। सभी प्रकार के असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। सभी मिल-जुलकर रहें और सद्भाव को मजबूत बनाए रखें। इस दौरान जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, रेखा पाठक, मंजू व्यास, सुधीर त्रिपाठी, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन, शहर-ए-मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी और एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।

--

नमाजियों की बढ़ती संख्या को भी रोकें
बैठक में अधिकारियों ने ज्ञानवापी परिसर में नमाजियों की संख्या बढ़ने पर चर्चा की और कहा कि मुस्लिम पक्ष भी अपने लोगाें को समझाएं कि वे अपने क्षेत्र की मस्जिदों में ही नमाज पढ़ें। संख्या बढ़ने से भी दूसरे पक्ष में गलत संदेश जा रहा है। इसके साथ ही दोनों पक्षों की ओर से की जा रही अलग-अलग बैठकों पर ताकीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed