फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Himachal pradesh Police Bharti Paper Leak Case Interstate gang member arrested in varanasi stf looking for others

HP Police Bharti Paper Leak Case: पेपर लीक कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य बनारस में गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Mon, 13 Jun 2022 05:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 05:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में एसटीएफ की वाराणसी यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस लाइन चौराहे के पास से पेपर लीक कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया। 
 

विज्ञापन
Himachal pradesh Police Bharti Paper Leak Case  Interstate gang member arrested in varanasi stf looking for others
पेपर लीक मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य देनदुजय जैसवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा  पेपर लीक मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य देनदुजय जैसवार को एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने सोमवार को पुलिस लाइन चौराहे से गिरफ्तार किया। देनदुजय अंतरराज्यीय प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले बेदीराम का बेहद करीबी है।

विज्ञापन


कैंट थाने में दाखिल कर ट्रांजिट रिमांड आदि की कार्यवाही हिमाचल पुलिस कर रही है। एसटीएफ वाराणसी यूनिट के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार जौनपुर के केराकत थाना अंतर्गत बीरमपुर निवासी देनदुजय जैसवार उर्फ पिन्टू पर हिमाचल में पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक कराने का आरोप है।
विज्ञापन


पूछताछ में बड़ा खुलासा
वाराणसी इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम ने पुलिस लाइन चौराहे से उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार देनदुजय ने बताया कि वह अंतरराज्यीय प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले बेदीराम का घनिष्ठ सहयोगी व उसके गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक कराकर परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों को पढ़वाया जाता था और उनको उत्तर बता दिया जाता था। पूछताछ में बताया कि शिवबहादुर ने गिरोह के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करा दिया। चंडीगढ़ में  11 अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र परीक्षा से एक दिन पूर्व ही हल करा दिया गया था। इस काम से अभी तक सात लाख रुपये मिले  हैं।

27 मार्च को लीक हुआ था पेपर

एसटीएफ के अनुसार 27 मार्च 2022 को हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक दिन पूर्व ही लीक हो गया था। हिमाचल प्रदेश के थाना गगल, जनपद कांगड़ा  में मुकदमा दर्ज है। पेपर लीक करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंग के कई सक्रिय सदस्यों के वाराणसी व आसपास जिलों में होने की सूचना हिमाचल प्रदेश पुलिस के उच्चाधिकारियों ने एसटीएफ से साझा करते हुए सहयोग मांगा था।

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं कई सदस्य
पेपर लीक मामले में गिरोह के कई सदस्य पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमे  जौनपुर जलालपुर के कुसया मुजरा निवासी शिवबहादुर सिंह और गाजीपुर करंडा के खुलासपुर निवासी अखिलेश यादव को एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी व हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने 17 मई 2022 को वाराणसी से ही गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed