फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Highway stuck in hightage on front ghat bridge, jammed

सामने घाट पुल पर हाईटगेज में फंसा हाईवा, लगा जाम

Wed, 01 Sep 2021 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Highway stuck in hightage on front ghat bridge, jammed
रामनगर। सामने घाट-रामनगर पुल पर मंगलवार की सुबह एक हाईवा रामनगर की ओर लगे हाईट गेज में फंस गया। इसके चलते पुल पर लंबा जाम लग गया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवा को किसी तरह बैक कराया। इसके बाद जाम धीरे-धीरे समाप्त हुआ। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ड्राइवर की गलती और लंका पुलिस की लापरवाही के चलते जाम लगा और लोग परेशान हुए। जबकि पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। इसके लिए दोनों ओर हाईट गेज भी लगाया गया है। लंका की ओर लगा हाईटगेज ऊंचा होने से बड़े वाहन पुल पर आने के बाद रामनगर की ओर लगे हाईट गेज में फंस जाते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है। 28 अगस्त को भी बिहार जाने वाली डग्गामार बस पुल पर लगे हाइट गेज में फंस गई थी। जिससे पुल से लेकर रामनगर चौक तक जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed